खबर

फेयर सेलेक्शन में कोई इंटरफेयर नहीं; युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का करियर बर्बाद कर देंगे : CM योगी | CM Yogi Adityanath Gorakhpur students tablets distribute strict Message To education mafia Recruitment scam attack on SP



गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए माफियाओं, भर्ती घोटालों और फेक डिजिटल कंटेंट पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं के भविष्य और करियर के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने संकल्प लिया था कि अगर किसी माफिया ने युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की तो उसका करियर ही बर्बाद कर दिया जाएगा. उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष चयन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया.

भर्ती और माफियाओं पर सख्त रुख बरकरार

मुख्यमंत्री ने अपने पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा ‘मैंने 2017 में ही कहा था कि अगर युवाओं के भविष्य और करियर के साथ किसी माफिया ने खिलवाड़ किया, तो खिलवाड़ करने वाले का करियर बर्बाद कर देंगे.’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया में ‘फेयर सेलेक्शन होना चाहिए, कोई इंटरफेयर नहीं करेगा.’

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर चीज सही नहीं होती. उन्होंने कहा ‘रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है. जो चीज आप अपने स्मार्टफोन पर देखते हैं और जो वायरल होती है, वह वास्तव में सही है या नहीं, यह जानना जरूरी है.’

मुख्यमंत्री ने युवाओं से किसी भी सामग्री को पढ़ने, देखने या साझा करने से पहले उसका फैक्ट चेक करने की अपील की. साथ ही डिजिटल सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही.

तकनीक जरूरी, लेकिन निर्भरता नहीं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक दौर में तकनीक आवश्यक है, लेकिन युवाओं को तकनीक पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग ज्ञान और विकास के लिए किया जाए, लेकिन इसे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए.

मां के निधन की सूचना के बीच कार्यक्रम में रहे मौजूद, नेताओं ने जताया शोक

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें उनकी माता सावित्री देवी के निधन की जानकारी मिली. सूत्रों के अनुसार सूचना मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम नहीं छोड़ा और तय कार्यक्रम के अनुसार अपना संबोधन पूरा किया. उनके इस निर्णय को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री की माता के निधन पर भाजपा नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि माता का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है तथा इस क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती. गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है और वह मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button