खबर

सर्दी वाली खट्टी मीठी आंवला लौंजी कैसे बनाए? आंवला लौंजी बनाने का ये है सबसे सही तरीका | Amla Launji Recipe How to make Amla Launji ghar par Amla Launji kaise banaye



सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में आंवला ज्यादा दिखाई देना लगता है. आंवले का सेवन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है. इसमें विटामिन-सी और कई पोषक तत्व से भरपूर होते हैं. आंवला को कई लोग सीधा खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इसका अचार बहुत अच्छा लगता है. अगर आप भी आंवला खाना पसंद करते हैं तो खट्टी मीठी आंवला लौंजी बना सकते हैं. गुड़ और मसालों से तैयार ये अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. इसे बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से बनाने पर ये ज्यादा समय तक चलता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर सर्दी वाली खट्टी मीठी आंवला लौंजी कैसे बनाए?

आंवला लौंजी कैसे बनाए?

यूट्यूब पर @NishaMadhulika नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में निशा मधुलिका ने खट्टी मीठी आंवला लौंजी बनाने का सबसे आसान तरीका बताया है. इसे बनाने के लिए करीब 250 ग्राम आंवले लें. एक बर्तन में एक कप पानी उबालें और उसमें आंवले डाल दें. आंवलों को तब तक पकाएं जब तक वे हल्के नरम न हो जाएं. जब चाकू आसानी से अंदर जाने लगे, तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें. इसके बाद आंवलों की फांकें अलग करके बीज निकाल लें. इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया और 1 छोटा चम्मच मेथी दाना डालकर हल्का भून लें. इसके बाद एक चुटकी हींग और 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें.

आंवला और मसाले मिलाएं

अब उबले हुए आंवले कड़ाही में डाल दें. इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 3 छोटे चम्मच सौंफ पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके साथ ही स्वादानुसार नमक और थोड़ा काला नमक भी मिला दें.

गुड़ डालकर पकाएं

अचार को मीठा स्वाद देने के लिए लगभग 150 ग्राम गुड़ डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए और मसाले आंवले में समा जाएं. कुछ देर बाद पेस्ट गाढ़ा होने लगेगा. जब अचार हल्का गाढ़ा दिखाई देने लगे, तब गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद इसे कांच या साफ-सुथरे कंटेनर में भर लें. अचार को तुरंत खाने के बजाय 1 से 2 दिन के लिए रख दें, ताकि मसालों का स्वाद आंवले में अच्छी तरह उतर जाए.

यह भी पढ़ें:- हलवाई स्टाइल कुरकुरे मिक्स वेज पकोड़े कैसे बनाएं? यहां जानिए सही तरीका 

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर ही बनाएं फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी, स्वाद ऐसा कि दिवाना बना दे, चाट पापड़ी बनाने का आसान तरीका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button