

दिनभर की भागदौड़ में कई बार ऐसी मामूली बातें मन को घेर लेती हैं कि चाय भी ठंडी हो जाए और काम में मन न लगे. कभी लगता है कोई रिश्ता हाथ से निकल न जाए, तो कभी भविष्य का अनजाना डर रातों की नींद उड़ा देता है. क्या आप जनते हैं इस समय पर श्रीमद्भगवद्गीता की सीख चीजों को देखने का नजरिया बदल सकती हैं.
छूट जाने के डर को इतना बड़ा न बनाएं:
हम अक्सर चीजों को जकड़कर रखना चाहते हैं, चाहे वह कोई पद हो, कोई अपना हो या आराम की आदत. इसी पकड़ के ढीले पड़ने का डर सबसे ज्यादा थकाता है, जो पल साथ है, उसे खुलकर जी लेना चाहिए, पर हर चीज़ को हमेशा के लिए बांधे रखने की ज़िद छोड़ देनी चाहिए. जब पकड़ थोड़ी ढीली होती है, तब सांस लेना आसान लगता है.
अच्छे और बुरे दिनों में खुद को संभालें:
जिंदगी एक जैसी चाल नहीं चलती, कभी सब कुछ मन मुताबिक होता है, तो कभी हाथ आई चीज भी फिसल जाती है. हर तारीफ पर आसमान में उड़ना और हर नाकामी पर जमीन पर गिर जाना दोनों ही मन को थका देते हैं. समय बदलता है, मौसम की तरह, इसलिए जो इस बदलाव को समझ लेता है, उसके चेहरे की मुस्कुराहट जल्दी नहीं जाती.
नतीजों का बोझ लिए बिना काम करें:
काम शुरू करने से पहले ही अगर हम हार या जीत का हिसाब लगाने लगें, तो हाथ कांपने लगते हैं. मेहनत करना हमारे हाथ में है, पर हर बार नतीजा हमारी पसंद का आए, ऐसा जरूरी नहीं है. अपना हिस्सा पूरी ईमानदारी से पूरा करें और बाकी सब समय पर छोड़ दें.
गीता के दूसरे अध्याय के 57वें श्लोक में कहा गया है कि जिसे शुभ या अशुभ मिलने पर न बहुत ज्यादा खुशी चढ़ती है और न ही नफरत या दुख डुबो पाता है, उसकी समझ पक्की हो जाती है, इसका मतलब पत्थर बन जाना बिल्कुल नहीं है. खुशी और गम दोनों महसूस हों, पर होश न खोएं. तूफान के बीच भी नाव का संतुलन बना रहे, बस यही समझदारी है.
इसे भी पढ़ें: शाम के समय भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना घर में बढ़ सकता है कलेश





