खबर

शाही दम आलू कैसे बनाएं? कश्मीरी दम आलू बनाने का सही आसान तरीका | shahi dum aloo recipe in hindi | shahi dum aloo kaise banaen | how to make shahi dum aloo


शाही दम आलू कैसे बनाएं? कश्मीरी दम आलू बनाने का सही आसान तरीका

शाही दम आलू की रेसिपी

NDTV

Shahi Dum Aloo Ki Recipe:आलू से पराठा हो या रात की झटपट सब्जी, यह कभी निराश नहीं करता, लेकिन हर बार वही क्यों खाएं? जब आप आलू से ही टेस्टी कश्मीरी स्टाइल शाही दम आलू बना सकते हैं. अगर आप रोज की रूटीन सब्जी से हटकर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें. इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. चलिए फिर देर किस बात कि है फटाफट से नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री:

  • आलू (6 से 8 छोटे आलू)
  • मखाना (1 कप)
  •  काजू (8 से 10)
  • अदरक (1 छोटा टुकड़ा)
  • टोमैटो प्यूरी ( 1 बड़ा चम्मच)
  • ताजा और बिना खट्टा दही ( 1/2 कप)
  • तेजपत्ता (1)
  • दालचीनी (1 छोटा टुकड़ा)
  • जीरा ( 1/2 छोटा चम्मच)
  • कसूरी मेथी ( 1/2 छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • जीरा पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • हल्दी (1/4 छोटा चम्मच)
  • तेल
  • नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि:

  1. छोटे आलू को पहले आधा उबाल लें ताकि वे नरम तो हों पर टूटें नहीं.
  2. ठंडा होने पर छील लें और कांटे से चारों तरफ हल्के छेद कर दें, जिससे मसाले अंदर तक जा सकें.
  3. कड़ाही में तेल गरम करके आलुओं को सुनहरा होने तक तलें और अलग निकाल लें.
  4. कच्चे आलू भी तले जा सकते हैं, पर हल्का उबालने से समय बचता है.
  5. अब कड़ाही में बचा तेल थोड़ा कम कर दें। इसमें काजू, अदरक और टमाटर डालकर हल्का भूनें, फिर ठंडा करके बारीक पेस्ट बना लें.
  6. उसी कड़ाही में थोड़ा तेल डालें, जीरा, तेजपत्ता और दालचीनी चटकाएं.
  7. तैयार काजू, टमाटर पेस्ट और टोमैटो प्यूरी डालकर तब तक भूनें जब तक किनारे से तेल न दिखने लगे. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर धीमी आंच पर मसाले को अच्छे से पकाएं.
  8. आंच कम रखें और फेटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.
  9. ग्रेवी में उबाल आने पर आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं.
  10. उबाल आते ही तले हुए आलू और मखाने डाल दें; ढककर करीब 5 मिनट पकने दें.
  11. ग्रेवी मनचाही गाढ़ी हो जाए तो ऊपर से कसूरी मेथी मसलकर डालें और गैस बंद कर दें.
  12.  गरमागरम शाही दम आलू को नान, पराठे या फुल्के के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: मटर मलाई की सब्जी कैसे बनाएं? ढाबे जैसी स्वादिष्ट मटर मलाई बनाने की विधि




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button