मध्य प्रदेश

मैहर: छात्राओं से साफ कराया गया टॉयलेट, कलेक्टर के आदेश पर हेडमास्टर सस्पेंड


मैहर जिले के घुनवारा स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वीडियो में एक छात्रा वाइपर से शौचालय का फर्श साफ करती दिख रही है, जबकि दूसरी छात्रा जग से पानी डाल रही है. मामला सामने आने के बाद कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापक लीला बाई सिंह को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में स्कूल की छात्राओं से शौचालय की सफाई कराई जा रही है. इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की.

श्रीकृष्ण विवाद पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री का डैमेज कंट्रोल, बोले- ‘यादव और माधव एक हैं’

वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए. इसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुनवारा के संकुल प्राचार्य और जनशिक्षक ने संयुक्त रूप से शुरुआती जांच की.

जांच में प्रधानाध्यापक की भूमिका की पुष्टि

शुरुआती जांच में प्रधानाध्यापक लीला बाई सिंह द्वारा छात्राओं से शौचालय साफ कराने संबंधी शिकायत सही पाई गई. इसके बाद कलेक्टर ने मंगलवार रात करीब 9 बजे निलंबन का आदेश जारी कर दिया.

निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती है. उनके इस कृत्य से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है. प्रशासन ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है.

मैहर में भीषण सड़क हादसा, टैंकर के नीचे घुसी कार बनी आग का गोला; 3 घायल

इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अमरपाटन रहेगा. इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा. मामले में आगे की जांच जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button