मध्य प्रदेश

कटनी अस्पताल में 2 नवजातों की मौत, मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां


कटनी जिला अस्पताल में दो नवजात बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मामले में अस्पताल के SNCU वार्ड में तैनात स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं. परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते वार्ड का पूरा स्टाफ भर्ती बच्चों को छोड़कर चला गया. इसी दौरान एक और नवजात की मौत हो गई. अपने बच्चे को खोने से दुखी मां मृत नवजात के शव को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई और प्रशासन से न्याय की मांग की.

मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा का है. यहां रहने वाली शिल्पा कोल ने अपने नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती एक बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद बच्ची के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद शुरू हो गया.

मैहर में भीषण सड़क हादसा, टैंकर के नीचे घुसी कार बनी आग का गोला; 3 घायल

विवाद के बाद वार्ड छोड़कर चला गया स्टाफ

परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद SNCU वार्ड में तैनात पूरा स्टाफ वार्ड छोड़कर चला गया. इस दौरान वहां भर्ती दूसरे नवजात बच्चों की देखरेख और इलाज प्रभावित हुआ. आरोप है कि इसी बीच शिल्पा कोल के बच्चे की भी मौत हो गई.

मां का कहना है कि वह लगातार डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से बच्चे को देखने और इलाज करने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई.

बच्चे का शव लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची मां

बच्चे की मौत के बाद शिल्पा कोल का दर्द सामने आया. वह अपने मृत नवजात के शव को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई. शिल्पा का आरोप है कि करीब दो घंटे तक उसके बच्चे को देखने कोई डॉक्टर या कर्मचारी नहीं आया. अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसके बच्चे की जान बच सकती थी.

भोपाल: बाइक टैक्सी से गिरकर डंपर की चपेट में आई महिला पत्रकार, मौके पर मौत

घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने मामला पहुंच गया है. पीड़ित मां शिल्पा कोल ने अपनी आपबीती बताई. वहीं, डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्यारे और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र सिंह के बयान भी सामने आए हैं. अब इस पूरे मामले में जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button