खबर

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ 9 दिन बाद होगी रिलीज, नए पोस्टर में दिखी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत | rashmika mandanna mysaa theater release in 9 days new poster reveals films biggest strength



‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना बिल्कुल नए और पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में नजर आएंगी. यह भारत की पहली महिला-केंद्रित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ पिता और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी भी देखने को मिलेगी. यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. दर्शकों से लेकर आलोचकों तक से फिल्म ने अपनी रॉ एनर्जी, ग्रैंड स्केल और इंटेंस एटमॉस्फियर के लिए खूब तारीफ अपने नाम की है. 

सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस चीज ने मैसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है. बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं, जैसे बाहुबली और KGF, लेकिन मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें मेकर्स नए और एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश करने वाले हैं. दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है.

मैसा की रिलीज में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं, ऐसे में इसे देखने को लेकर हर तरफ उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. उत्साह के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें फिल्म की दुनिया की झलक देखी जा सकती है. फिल्म के गहरे इमोशंस को खुद में कैद करने वाले पोस्टर को शेयर करते हुए टीम ने लिखा है: “बड़े पर्दे पर बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्ते और उनके इमोशन्स को देखने के लिए अब सिर्फ 9 दिन बाकी हैं. ❤️‍🔥#MYSAA 27 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज. 💥”

नए पोस्टर ने फिल्म के लिए सही टोन सेट कर दिया है. जबसे, फिल्म का टीजर रिलीज़ हुआ है, तब से देश भर में मौजूद दर्शक इसकी चर्चा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं, जैसे बाहुबली और KGF, लेकिन मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें मेकर्स नए और एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश करने वाले हैं. दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है.

मैसा को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सींस के साथ इसमें बाप और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी भी देखने मिलने वाली है. फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म की म्यूजिकल जर्नी 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि फिल्म इस 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: क्या मजबूरी में बिक जाएगा ‘जोश’ फेम शरद कपूर का घर? एक्टर ने किया खुलासा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button