खबर

IndiGo के यात्रियों को झटका! सऊदी अरब जाने वाली इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, 30 नवंबर तक नहीं मिलेगी फ्लाइट | indigo-cancels-saudi-arabia-flights-until-november-30



नई दिल्ली:

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन ने सऊदी अरब के 4 प्रमुख शहरों के लिए आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक रद्द कर दी हैं. कंपनी ने इस बारे में यात्रियों को जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम के लिए उसकी सभी फ्लाइट्स 30 नवंबर 2026 तक (इस दिन सहित) रद्द रहेंगी यानी इन शहरों से भारत आने और भारत से इन शहरों को जाने वाली कोई भी इंडिगो फ्लाइट इस दौरान ऑपरेट नहीं होगी.

सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया फैसला

कंपनी ने बताया कि सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को प्रायोरिटी देते हुए एयरलाइन ने यह कदम उठाया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करें. 

प्रीमियम हवाई सफर की बढ़ती मांग के बीच इंडिगो अपनी ‘बिजनेस’ कैटेगरी का विस्तार करेगी

बता दें कि विमान यात्रियों के बीच प्रीमियम सुविधाओं वाली हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है और इसी को देखते हुए इंडिगो अपनी विशेष बिजनेस कैटेगरी ‘इंडिगो स्ट्रेच’ का विस्तार कर रही है. एयरलाइन कंपनी ने सोमवार (16 नवंबर) को यह जानकारी दी. इंडिगो ने नवंबर, 2024 में ‘इंडिगो स्ट्रेच’ की शुरुआत की थी. फिलहाल उसके 65 से ज्यादा छोटे और मध्यम दूरी के विमानों में इकॉनमी और बिजनेस कैटेगरी की सीट की व्यवस्था है.

हवाई यात्रा बढ़ने के कारण भारतीय एयरलाइंस खरीद सकती हैं 1,000 और विमान: पीयूष गोयल

बता दें कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (17 नवंबर) को कहा है कि देश में हवाई यात्रा की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस आने वाले सालों में लगभग 1,000 अतिरिक्त विमान के ऑर्डर दे सकती हैं. उन्होंने कहा कि भारत का एविएशन सेक्टर तेज विस्तार के दौर में है और मौजूदा ऑर्डर भी भविष्य की जरूरतों को पूरी तरह पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button