खबर

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर ही क्यों शुरू होता है शादी का सीजन? जानिए महत्व | Dev Uthani Ekadashi 2026 significance of beginning of marriage season after devuthani Ekadashi know here



Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक माह की एकादशी तिथि खास महत्व माना जाता है. इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा. इस एकादशी के बाद से हिन्दू धर्म में विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इस एकादशी के बाद से ही क्यों शादियों का सीजन शुरू होता है. आइए जानते हैं क्या है महत्व

देवउठनी एकादशी तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कि शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में स्मार्त व्रत 20 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा यानी देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी कब है? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय

देवउठनी एकादशी के बाद ही क्यों शुरू होता है शादियों का सीजन?

हिंदू धर्म में शादी-विवाह का मौसम आमतौर पर चातुर्मास समाप्त होने के बाद शुरू माना जाता है. चातुर्मास के चार महीनों के दौरान कई हिंदू परिवार विवाह और अन्य शुभ मांगलिक कार्यों को करने से बचते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवधि में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं. चूंकि भगवान विष्णु को शुभ कार्यों और गृहस्थ जीवन का संरक्षक माना जाता है, इसलिए कई परिवार उनके जागने का इंतजार करते हैं और उसके बाद ही बड़े मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं. 

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागने की मान्यता है. इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश समेत अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. हालांकि, देवउठनी एकादशी के बाद का हर दिन शादी के लिए शुभ नहीं माना जाता. विवाह की तिथि तय करने से पहले परिवार और पंडित पंचांग देखकर शुभ विवाह मुहूर्त का चयन करते हैं. इसके लिए तिथि, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और अन्य ज्योतिषीय योगों को ध्यान में रखा जाता है.

देवउठनी एकादशी के बाद होता है तुलसी विवाह

देवउठनी एकादशी के बाद तुलसी विवाह होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी विवाह एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें देवी तुलसी के रूप में पूजी जाने वाली पवित्र तुलसी के पौधे का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है. इस दौरान मंडप सजाया जाता है, पूजा-पाठ किया जाता है, भोग अर्पित किए जाते हैं और भजन-कीर्तन गाए जाते हैं. इस साल तुलसी विवाह 21 नवंबर को मनाया जाएगा. इसके अलावा तुलसी विवाह को हिंदू विवाह सीजन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. कई घरों में इसे बिल्कुल पारंपरिक शादी की तरह उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां शादी के गीत गाए जाते हैं, सुंदर सजावट की जाती है और धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न होती है.

यह भी पढ़ें: हथेली पर ऐसा Y का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब

यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button