मनोरंजन

कैसी होगी ‘रामायण 2’? सनी देओल को लेकर भी आई बड़ी खबर, सिनेमैटोग्राफर ने किया खुलासा


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसकी दिव्यता के साथ-साथ दर्शकों को इसकी भव्यता भी काफी पसंद आई है. ऐसे में दर्शक दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं, जिसका ऐलान पहले ही किया जा चुका था. दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि हनुमान जी के रूप में सनी देओल की एंट्री होने वाली है. अब ‘रामायण 2’ के सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने अगले पार्ट पर बड़ा खुलासा किया है.

सनी देओल ने पूरी की ‘रामायण 2’ की शूटिंग

बता दें कि रामायण पार्ट 1 में सनी देओल नजर नहीं आए हैं. उनकी झलक फिल्म के पोस्ट क्रेडिट में दिखाई दी थी. दूसरे पार्ट में उनके किरदार की एंट्री होगी. वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में पंकज कुमार ने बताया है कि सनी देओल ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है.

बेहतरीन होने वाले हैं हनुमान जी वाले सीन

पंकज कुमार ने हनुमान जी के किरदार को लेकर कहा, ‘हनुमान जी को लेकर लोगों ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं. लोग उन्हें बिग स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. पहले ही हनुमान जी से जुड़े सीन की शूटिंग की जा चुकी है. मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि ये काफी बेहतरीन होने वाला है. लोगों के लिए इन्हें स्क्रीन पर देखना एक शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है.’

अयोध्या और लंका को लेकर कही ये बात

सिनेमैटोग्राफर ने भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या और लंकापति रावण के राज्य लंका को लेकर भी बात की. उनके मुताबिक, अयोध्या और लंका दोनों को बिल्कुल एक दूसरे के अपोजिट पर्दे पर उतारा गया है. जहां लंका का माहौल डरावना और वैभवशाली है तो वहीं अयोध्या की शांति लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

कब आ सकता है रामायण का दूसरा पार्ट?

पहले खबरें थी कि रामायण का पार्ट 2 साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा, हालांकि इसकी रिलीज 2028 तक के लिए टल चुकी है. ‘रामायण’ की बात करें तो 5 नवंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने भारत में 13वें दिन 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 1450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button