खबर

भालू की एक गुर्राहट और भाग खड़ी हुई बाघिन, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पलटा खेल; देखते रह गए पर्यटक | Satpura Tiger Reserve Bear Chases Tigress Viral Video



Viral Video: मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भालू की गुर्राहट के आगे बाघिन की दहाड़ फीकी पड़ गई. यह खास पल पास में ही मौजूद काफी सारे पर्यटकों के लिए यादगार बन गया. भालू की गुर्राहट के बाद भागती बाघिन का यह दुर्लभ वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है. साथ ही वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक्स पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि कभी भी आलसी भालू को कमज़ोर मत समझो.

पर्यटकों ने देखा दुर्लभ नजारा

दरअसल, यह वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी के दौरान पर्यटकों ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो में जो नजर आया, वो आमतौर पर जंगल में कम ही देखने को मिलता है. यह दुर्लभ दृश्य देखकर वहां पर मौजूद पर्यटक हैरान रह गए. टाइगर रिजर्व के वायरल वीडियो में काफी सारे पर्यटक गाड़ियों से सफारी के लिए पहुंचे हैं.

भालू के गुर्राहट के आगे बाघिन की दहाड़ फीकी

इस दौरान पर्यटकों को सफारी के लिए ले जाने वाली जिप्सी के रास्ते के ठीक बगल में एक बाघिन बैठी हुई थी. इसी बीच वहां पर एक भालू आ गया. इसके बाद भालू ने बाघिन पर गुर्राना शुरू किया. पहले कुछ देर तक बाघिन वही पर बैठी रही, लेकिन जब भालू ने तेज गुर्राहट के साथ उछलते हुए बाघिन की तरफ आगे बढ़ा तो बाघिन वहां से भाग खड़ी हुई. 

भालू सिर्फ बाघिन को उस जगह से उठाने तक सीमित नहीं रहा. वो बाघिन को काफी दूर तक खदेड़ता चला गया और बाघिन भी एक टक पीछे देखे बिना सरपट भागती चली गई. इस दौरान कुछ ही दूर पर करीब 5 जिप्सी में सवार सभी पर्यटक खास नजारे को देखते रहे. कुछ पर्यटकों ने इस दुर्लभ पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. जो अब वायरल हो रहा है.

एक यूजर बोला- आलसी भालू को कमजोर मत समझो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. मध्य प्रदेश के वन विभाग ने एक्स पर इस खास वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें लिखा, “सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शनिवार को पर्यटकों को एक रोमांचकारी नज़ारा दिखा. भालू को देखकर बाघिन भाग गई.” वन विभाग की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. 

एक यूजर @heyharshitrao22 ने वन विभाग की पोस्ट पर कमेंट किया कि कभी भी आलसी भालू को कमज़ोर मत समझो. बल्लू मामा और जामवंत… वहीं, दूसरे यूजर @ninadsheth ने लिखा कि बड़े शिकारी जीव भागते नहीं हैं, वे जीवित रहने के लिए अनावश्यक संघर्ष से बचते हैं.

यह भी पढ़ें

‘शेर को चूहा बना दिया’ जंगल के राजा का रास्ता रोकते वनकर्मी, VIDEO वायरल

हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button