खबर

मुंबई में ‘लव जिहाद’? 22 साल की श्रावणी बोली- मर्जी से बुर्का पहना; मां ने पति फैज पर कराई FIR | mumbai-interfaith-marriage-shravani-faiz-khan-conversion-fir-kirit-somaiya



मुंबई:

मुंबई में कथित ‘लव जिहाद’ का एक मामला सामने आया है. जोगेश्वरी की रहने वाली 22 साल की श्रावणी राणे और 26 साल के मोहम्मद फैज खान की शादी का मामला अदालत पहुंच गया है. इस पर श्रावणी की मां ने मोहम्मद फैज के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. वहीं, श्रावणी और उसके पति का दावा है कि उसने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला है और अपनी मर्जी से बुर्का पहना था. 

इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मोहम्मद फैज के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद श्रावणी ने भी किरीट सोमैया के खिलाफ शिकायत दी है.

क्या है पूरा मामला?

श्रावणी और मोहम्मद फैज ने 26 अक्टूबर को बांद्रा कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी.

श्रावणी और फैज का दावा है कि इस शादी के लिए श्रावणी ने अपना धर्म नहीं बदला है. लेकिन श्रावणी की मां निलेशा राणे ने बेटी का अवैध धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए फैज के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है.

बताया जा रहा है कि ये महाराष्ट्र के 2026 के धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दर्ज की गई पहली FIR है.

मां का आरोप क्या है?

श्रावणी की मां का आरोप है कि फैज ने उनकी बेटी का धर्मांतरण कराया है. FIR में फैज पर धर्मांतरण के लिए लालच देने और शादी के जरिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है.

इसी शिकायत के बाद पुलिस ने फैज के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान लव ट्रैप में अब महिलाओं को बना रहा हथियार, जानिए महकदीप से बाबिता तक 5 बड़े मामले

श्रावणी और फैज का क्या है कहना?

श्रावणी और फैज ने दावा किया है कि अपनी मर्जी से शादी की है और धर्म नहीं बदला है. दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है. इस कानून में शादी के लिए धर्म बदलनेकी जरूरत नहीं होती.

फैज के वकीलों ने ये भी दलील दी है कि शादी के सर्टिफिकेट पर भी श्रावणी का नाम ‘श्रावणी नीलेश राणे’ ही लिखा है. उसने अपना नाम नहीं बदला है.

पुलिस के पास धर्मांतरण का कोई आधिकारिक दस्तावेज या लिखित सबूत नहीं है.

वहीं, श्रावणी ने भी खुद पुलिस के पास जाकर शादी का सर्टिफिकेट दिखाया था. उसने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है.

कोर्ट में श्रावणी ने एक लिखित बयान भी दिया है. इसमें उसने कहा है – ‘मैंने अपनी इच्छा से बुर्का पहना है.’

सरकारी पक्ष की दलील

सरकारी पक्ष ने कोर्ट से थोड़ा और समय मांगा है. उनका कहना है कि उन्हें निकाह पढ़ाने वाले काजी से पूछताछ करनी है और श्रावणी के मोबाइल की भी जांच करनी है.

यह भी पढ़ें | AI बना फरिश्ता; 2.5 साल बाद पति से हुई मुलाकात, गूगल सर्च और ChatGPT से 45 वर्षीय महिला की घर वापसी

किरीट सोमैया पर भी शिकायत

इस बीच मामले में एक और ट्विस्ट आ गया है. श्रावणी ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

श्रावणी का आरोप है कि एक निजी शादी को ‘लव जिहाद’ का नाम देकर उसे बदनाम किया गया और उसकी प्राइवेसी का उल्लंघन किया गया.

वहीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने फैज पर आरोप लगाया है कि उसने एक हिंदू लड़की को ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसाया. सोमैया ने भी मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

अब आगे क्या?

मोहम्मद फैज खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हो चुकी है. अदालत सोमवार को इस पर अपना आदेश सुनाएगी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button