खबर

वृंदावन की गलियों में झाड़ू लगाने वाला बना इंटरनेट की सुर्खियां, लोग बोले- ‘इनकी आवाज ने श्रीजी का एहसास करा दिया’ | Shree Bankey Bihari Mandir Vrindavan Sweeper Singing Bhajan Viral Video Wins Heart On Internet


Viral Video: वृंदावन की गलियों में झाड़ू लगाने वाला एक शख्स रातों-रात इंटरनेट की सुर्खियां बन गया. अपना दैनिक काम करते वक्त उन्होंने बांके बिहारी का जो भजन गाया, उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने लिखा- ‘इनकी आवाज ने सीधा श्रीजी का एहसास करा दिया’.

BVG कंपनी का कर्मचारी

यह वीडियो kishan_pandit_907 नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें माथे पर चंदन लगाए नजर आ रहे शख्स बीवीजी इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी हैं, जिसके पास वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर और उसके आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई की जिम्मा है. वीडियो में उन्होंने जो कपड़े पहने हुए हैं, उस पर भी BVG लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है.

5 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो में वे ‘जन्म-जन्म का साथ है बिहारी जी तुम्हारा-हमारा’ भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी आवाज में अगाध प्रेम, समर्पण महसूस हो रहा है. इसी वजह से यह वीडियो करीब 5 मिलियन लोगों तक पहुंच गया है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी उनका ‘राधा रानी’ वाला भजन खूब वायरल हुआ था.

यहां CLICK करके देखें पूरा वीडियो:-

Shree Bankey Bihari Mandir Vrindavan Sweeper Singing Bhajan

Photo Credit: Instagram@kishan_pandit_907

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं कर्म भी करो और भजन भी करो.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘श्री जी के भक्त ऐसे ही होते हैं.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपकी आवाज में इस भजन को सुनकर आत्मा का शांति मिलने जैसा एहसास हो रहा है.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘लोग बोलते हैं वृन्दावन जाकर इंसान श्रीकृष्ण और राधा रानी की भक्ति में पागल हो जाता है. आज देख भी लिया. राधे राधे.”

यह भी पढ़ें:- 40 बाउंसर के साथ पुष्कर मेले में पहुंचा बादल घोड़ा, मलिक ने की नोटों की बारिश

यह भी पढ़ें:- वंदे भारत में परिजन को बैठाने गए 12 लोग खुद फंस गए, 139 किमी में ही भरना पड़ा 36000 का जुर्माना







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button