

टिहरी गढ़वाल में बस हादसा.
Photo: Screengrab/ANI
टिहरी गढ़वाल:
उत्तराखंड से दर्दनाक खबर सामने आई है. टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस पुल से नीचे खाई में गिर गई. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. हादसा टिहरी गढ़वाल के गुलार बाजार के पास हुआ. हादसे का शिकार हुई बस एक पुल से करीब 100 मीटर नीचे एक बस खाई में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और SSP श्वेता चौबे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं.

6 people have lost their lives after a bus fell into a ravine about 100 meters below a bridge near Gular Bazar in Tehri Garhwal, Uttarakhand: Police
— ANI (@ANI) November 17, 2026
रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में 4 की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात क्यूजा घाटी में शादी से लौट रहे लोगों से भरी एक बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए.
Rudraprayag, Uttarakhand: Four people were killed and six injured after a Bolero carrying people returning from a wedding plunged into a 500-metre-deep gorge in Rudraprayag’s Kyuja Valley late Monday night. (Source: Disaster Management) https://t.co/pzBaMbJPIZ
— IANS (@ians_india) November 17, 2026
पूरी स्टोरी पढ़ें





