

Viral Video: भारत घूमने आई यूरोपीय सोलो ट्रैवलर लड़की ने अपने बर्थडे पर पूरी दिल्ली के लोगों को बुला लिया. उसने अनजान लोगों को लोधी गार्डन में आने के लिए आमंत्रित किया था. ग्रीक लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके बर्थडे सेलिब्रेशन में इतने लोग आ जाएंगे. जिस दिल्ली में रहते हुए उसे 3 दिन नहीं हुए थे, उसी दिल्ली में अपने बर्थडे पर इतने लोगों को देखकर वह भावुक हो गई. ग्रीक लड़की के बर्थडे पर कोई फूल लेकर आया, किसी ने गिफ्ट दिया, तो किसी ने घर का बना खाना लाकर उसे चौंका दिया.
19 अक्टूबर को भारत में मनाया बर्थडे
लड़की दक्षिण-पूर्वी यूरोप के ग्रीस (यूनान या हेलेनिक रिपब्लिक) की रहने वाली है. ग्रीस लड़की ने 19 अक्टूबर को अपना 25वां बर्थडे भारत में मनाया है. उसने बर्थडे को लेकर इंस्टाग्राम कई पोस्ट किए हैं. एक पोस्ट में ग्रीस लड़की ने बताया कि इस बार उसका बर्थडे मनाने का कोई ईरादा नहीं था, क्योंकि वह भारत में अकेले थी. हालांकि, बाद में उसने इंस्टाग्राम पर दिल्ली में रहने वाले लोगों को अजनबियों को इनवाइट कर दिया है.
ग्रीक लड़की के बर्थडे पर पहुंचे 100 अनजान लोग
इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने लिखा कि दिल्ली में अपने तीसरे दिन मैंने अपना 25वां जन्मदिन करीब 100 अनजान लोगों के साथ मनाया. ग्रीस लड़ती ने बताया कि जब वह दुनिया घूम रही है, तब से यह उसका दूसरा जन्मदिन है जो उसने घर से दूर मनाया है. विदेशी सोलो ट्रैवलर ने कहा कि इसके लिए कोई खास प्लान नहीं था, क्योंकि मैं बस इस बात से बहुत उत्साहित थी कि यह भारत में मेरे पहले अनुभव के साथ हो रहा था और इसी दौरान मैं अपने 3 साल पुराने इंटरनेट दोस्त से भी मिलने वाली थी.
उसने सुझाव दिया कि उस दिन एक पिकनिक रखना अच्छा रहेगा, और मज़ाक में कहा, “अरे, तुम अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट करके देखो, शायद कोई और भी आ जाए.” मैंने सोचा, “वाह, यह तो बहुत बढ़िया आइडिया है!” मैंने एक आमंत्रण (इनवाइट) तैयार किया और बिना किसी बड़ी उम्मीद के उसे शेयर कर दिया. इस पोस्ट को 2,50,000 लोगों ने देखा और 250 से ज़्यादा लोगों ने आने की पुष्टि (RSVP) की.
कोई गिफ्ट लाया तो कोई घर का खाना लाया
उस दिन की गिनती के हिसाब से लगभग 70 से ज़्यादा अनजान लोग लोधी गार्डन में मेरे साथ मेरा जन्मदिन मनाने आए. ग्रीस लड़की ने कहा कि लोग अपने साथ तोहफ़े लाए, मेरे लिए प्यारे नोट लिखे. किसी ने बताया कि उसने इस दिन के लिए ख़ास तौर पर नए कपड़े खरीदे थे. लोग अपने हाथों से, या अपनी दादी या मां के हाथों से बना खाना लेकर आए और मुझे हर एक डिश के बारे में बताने के लिए कतार में लग गए. कोई अपने साथ ‘माचा किट’ (matcha kit) ले आया और बेंच पर ही सबके लिए माचा चाय बनाने लगा.
यह भी पढ़ें | भारत के रंग में रंगा अमेरिका जोड़ा, भावुक होकर बोला- नया जीवन मिल गया
ग्रीक लड़की बोली- जीवन का सबसे अच्छा दिन
कोई तो अपनी बिल्ली को भी साथ ले आया. किसी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उसने इस आयोजन के लिए मुझे धन्यवाद दिया. कोई एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में अपना सूटकेस लेकर यहां आ गया. लोग लगभग दो घंटे का सफ़र करके आए, कोई यूनिवर्सिटी या काम के बीच से समय निकालकर पिकनिक में शामिल हुआ, और एक व्यक्ति ने तो मेरे जन्मदिन के लिए काम से ‘बीमार होने की छुट्टी’ (sick leave) तक ले ली. उसने आखिरी में कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं अपने 26वें जन्मदिन पर ऐसा कुछ करने की कोशिश भी करूंगी, क्योंकि इससे बेहतर और क्या हो सकता है. ग्रीक लड़की ने अपने बर्थडे में आए लोगों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मेरे पूरे जीवन का सबसे खास दिन है.
यह भी पढ़ें | स्कॉटलैंड के यूट्यूबर ने पहली बार किया सेकंड एसी में सफर, बोला- ‘इसके आगे अमेरिका-ब्रिटेन फेल’





