

दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की साजिश रच रहे दो शूटर्स को गिरफअतार किया है. इन्हें पंजाब से अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए शूटर एक सुपरस्टार के घर के बाहर गोलीबारी करने की साजिश रच रहे थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
एक सुपरस्टार के घर के बाहर प्लानिंग की योजना
पुलिस ने इस साजिश के आरोप में पंजाब के दो शार्प शूटरों विकास ठाकुर उर्फ विक्की (जालंधर निवासी) और दीपक सिंह उर्फ दीप (तरनतारन निवासी) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दीपक सिंह उर्फ दीप को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया. यह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है. जांच एजेंसियों को शक है एक सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी इसी को सौंपी गई थी.
एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विकास ठाकुर उर्फ विक्की (25) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. यह पंजाब के जालंधर का रहने वाला है. मुंबई से दिल्ली जाने के बाद पुलिस ने इसे पकड़ा. पुलिस को खुफिया जानकारी के आधार पर इस साजिश का पता चला था. इसके बाद स्पेशल सेल ने तेजी से कार्रवाई की. विकास ठाकुर से पूछताछ के बाद ही मुंबई में रहने वाले दीपक की जानकारी पुलिस के हाथ लगी थी. पुलिस को शक है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में एक सुपरस्टार द्वारा कथित तौर पर दिए गए एक बयान के कारण उन्हें निशाना बनाने की साजिश रची गई थी.
विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से रिश्ते
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों का संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से था. इस साजिश के पीछे का असल कारण, आरोपियों के आपसी संबंध और उन्हें निर्देश कहां से मिल रहे थे, इसकी जांच चल रही है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है. इस साजिश के खुलासे और हाल ही में मिले धमकी भरे 3 ई मेल के बाद मुंबई पुलिस ने एक सुपरस्टार के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है. मुंबई में हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना कई बॉलीवुड स्टार्स को मिल रही धमकियों के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.
यह भी पढ़ें | लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर दिल्ली पुलिस ने दबोचे, कारोबारी और बॉलीवुड अभिनेता पर हमले की साजिश नाकाम





