खबर

कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल न्यू डेली एक्सप्रेस का उद्घाटन आज, कानपुर से आनंद विहार टर्मिनल नई दिल्ली तक सफर, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत 8 स्टॉपेज | Kanpur Central Anand Vihar Delhi new daily Express inauguration 16 november Railway Minster Ashwini Vaishnaw and MP Ramesh Awasthi



नई दिल्ली:

कानपुर वालों को नई सौगात आज मिलने वाली है. कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दी गई है और वो आज 16 नवंबर से चलने लगेगी. उत्तर रेलवे बोर्ड का कहना है कि कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन  (14153, 14154) चलाई जाएगी. 16 नवंबर को उद्घाटन के बाद ट्रेन नियमित की जाएगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी इसे आज हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन का अलीगढ़, खुर्जा, टुंडला समेत कई स्टॉपेज होंगे. ये ट्रेन गाजियाबाद में भी रुकेगी. 

कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल न्यू डेली एक्सप्रेस

इस नई ट्रेन का ट्रायल रन 16 नवंबर 2026 को हो रहा है. अभी कानपुर और दिल्ली के बीच सबसे लोकप्रिय और किफायती ट्रेन श्रमशक्ति एक्सप्रेस है, लेकिन इसका नई दिल्ली और कानपुर के बीच कोई स्टॉपेज नहीं है. जबकि नई ट्रेन कानपुर से इटावा, हाथरस, अलीगढ़, दादरी होते हुए गाजियाबाद से आनंद विहार तक जाएगी. इससे दैनिक यात्रियों को या दिल्ली न जाने वाले यात्रियों को बड़ा विकल्प मिलेगा. 

कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस का विकल्प

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04195 दोपहर 3:22 बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी और करीब आठ घंटे के बाद रात 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी. ये कानपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 428 किमी का सफर 7 घंटे 28 मिनट में तय करेगी. इसकी गति 57 किमी प्रति घंटा के बीच रहेगी. इस ट्रेन में 17 कोच लगे होंगे. इनमें जनरल डिब्बे, स्लीपर, एसी 3 टियर कोच लगाए गए हैं. ट्रेन को कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक प्रयागराज मंडल की रेलवे टीम संचालित करेगी.

कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार ट्रेन का स्टॉपेज

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच ये ट्रेन करीब 10 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें फफूंद, इटावा, हाथरस जंक्शन, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन, खुर्जा स्टेशन और दादरी में स्टॉपेज होगा. फिर गाजियाबाद जंक्शन पर आने के साथ आनंद विहार टर्मिनल में आखिरी स्टॉपेज होगा.

ये भी पढ़ें – छठ के बाद वापसी हुई आसान, 16 से 25 नवंबर तक चलेंगी 182 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल

ट्रेन शेड्यूल क्या रहेगा?

कानपुर एक्सप्रेस उद्घाटन के बाद स्पेशल ट्रेन को नियमित शेड्यूल के लिए कानपुर सेंट्रल भेजा जाएगा.रेलवे के अनुसार, नई ट्रेन 14153-14154 का टाइम शेड्यूल और डेट जल्द ही घोषित होगी. ट्रेन की तारीख घोषित होते ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी. 

पंजाब से बिहार का सफर हुआ आसान, रेलवे ने किया नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button