खबर

छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू होगी, सभी लाइनों पर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; DMRC ने दी जानकारी | Delhi Metro Timing change on Chhath Puja DMRC says services start at all terminal stations at 4:30 AM instead of 6 AM



लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान राजधानी दिल्ली में श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत सोमवार, 16 नवंबर 2026 को उषा अर्घ्य यानी सुबह के अर्घ्य के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य समय के बजाय डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगी. दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है. सुबह के समय घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए सार्वजनिक परिवहन को समय से पहले सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है.

सुबह 4:30 से 6:00 बजे तक क्या रहेगा मेट्रो का शेड्यूल?

DMRC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सोमवार सुबह सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन सुबह 4:30 बजे रवाना होगी. सुबह 4:30 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी.  वहीं, सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें अपने सामान्य और नियमित टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी. यह बदलाव रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन, वॉयलेट, पिंक, मजेंटा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस समेत सभी कॉरिडोर के टर्मिनल स्टेशनों पर लागू रहेगा.

यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी हुई आसान, 16 से 25 नवंबर तक चलेंगी 182 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लाखों श्रद्धालु तड़के ही यमुना घाटों और कृत्रिम तालाबों की ओर निकलते हैं. सामान्य दिनों में मेट्रो सेवा सुबह 6:00 बजे शुरू होने के कारण सुबह सुबह यात्रा करने वाले लोगों को निजी वाहनों या महंगे ऑटो कैब पर निर्भर रहना पड़ता था. अब सुबह 4:30 बजे से मेट्रो चलने से महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों को घाटों तक आने जाने में काफी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर तक 23 नवंबर से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारत-नेपाल के बीच मधुबनी-सीतामढ़ी, गोरखपुर-बस्ती समेत 11 स्टॉपेज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button