खबर

दिल्ली मोती नगर मर्डर: शोरूम के ट्रायल रूम में युवती को ले जाकर गला रेत दिया | Delhi Moti Nagar murder Young woman taken into showroom trial room and her throat slit



पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार शाम एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को शक है कि इसके पीछे एकतरफा प्यार या निजी रिश्तों में आई खटास हो सकती है.

आरोपी कहां है

युवती का नाम शबनम है. वो मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक शोरूम में काम करती थी और पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी युवती को पहले से जानता था और कभी उसका दोस्त हुआ करता था. शनिवार शाम जब युवती की शिफ्ट खत्म होने वाली थी, तब आरोपी शोरूम पहुंचा. पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे शोरूम के ट्रायल रूम में ले गया और किसी धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

क्यों हुई हत्या

अधिकारियों ने बताया कि पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्तों में खटास आ गई थी. माना जा रहा है कि इसी निजी विवाद के चलते हत्या की गई है. यह घटना रात करीब 9 बजे सामने आई, जब शोरूम के कर्मचारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने ट्रायल रूम चेक किया तो शबनम को खून से लथपथ हालत में पाया.  उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती के गले पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनाक्रम का पता लगाने और आरोपी की गतिविधियों तथा उसके भागने के रास्ते का सुराग पाने के लिए शोरूम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि एकतरफा प्यार के शक समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें | जापानी लड़की ने पहली बार वंदे भारत में किया सफर, बोली- उम्मीद से ज्यादा सफाई है




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button