खबर

कंगना रनौत से तो भाजपा भी परेशान है, FIR पर क्या बोले हिमाचल सीएम के सलाहकार | kangana-ranaut-sonia-gandhi-statement-himachal-cm-media-advisor-reaction



हिमाचल प्रदेश के CM के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने गांधी परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मंडी से सांसद कंगना रनौत से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है. हिमाचल प्रदेश भाजपा भी उनकी कार्यशैली से काफी परेशान है.

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने हाल ही में सोनिया गांधी के खिलाफ जो टिप्पणियां की हैं, वे बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय हैं. सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक और निजी जीवन के 60 वर्षों के अनुभवों को अपनी पुस्तक में साझा किया है. ऐसे में किसी महिला द्वारा इस तरह की सोच रखना और उसे सार्वजनिक रूप से व्यक्त करना हैरान करने वाला है. हालांकि, कंगना रनौत के लिए यह कोई नई बात नहीं है. वह लगातार इस तरह के बयान देती रहती हैं. सुर्खियों में बने रहने के लिए. स्वाभाविक रूप से सोनिया गांधी के खिलाफ बोलने पर उन्हें चर्चा मिलती है, चाहे वह नकारात्मक ही क्यों न हो.

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग कंगना रनौत को गंभीरता से नहीं लेते हैं. उनके बयान प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं. यहां तक कि हिमाचल प्रदेश भाजपा भी उनके अब तक के आचरण और बयानों से सहज नहीं है. एफआईआर के संबंध में उन्होंने कहा कि शिमला के एक निवासी ने अपनी भावनाओं के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. कानून के तहत जब कोई व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है, तो पुलिस एफआईआर दर्ज करती है, और इसी प्रक्रिया के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस एफआईआर को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है, लेकिन उसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह कंगना रनौत के बयानों से सहमत है या उनका समर्थन करती है. भाजपा को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन सवाल यह है कि कंगना रनौत बार-बार ऐसे विवादित बयान क्यों देती हैं. आखिर इसकी वजह क्या है?

नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान देकर कंगना रनौत राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेतृत्व को खुश करने की कोशिश करती हैं. लेकिन एक सांसद के तौर पर वह बार-बार हिमाचल प्रदेश, विशेषकर मंडी के लोगों को असहज स्थिति में डालती हैं. उनके इस व्यवहार से हिमाचल प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचता है और प्रदेश के लोगों का नाम भी खराब होता है.

ये भी पढ़ें : अमेरिका में चमत्कार: 180 लोगों से भरी क्रूज बोट टैंकर की टक्कर से पलटी, फिर भी बचे सारे यात्री





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button