

झारखंड में रेलवे ट्रैक पर आगजनी
NDTV
जमशेदपुर:
झारखंड के जमशेदपुर में रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. कुछ शरारती तत्वों ने टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के बीच आग जलाकर पैसेंजर ट्रेन रोकने की कोशिश की. सिदिरसाई हॉल्ट से पहले धरुवालुंग-पहाड़ीभांगा और दामूडीह रेलवे फाटक के पास हुई इस घटना की वजह से ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही. ट्रैक पर आग की लपटें देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया.
रेलवे पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्वों ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर आग लगाई थी. आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास किसी भी तरह की खतरनाक गतिविधि न करें. इस तरह की हरकत से चलती ट्रेन हादसे का शिकार हो सकती है और सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है. दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(इनपुट- प्रभात कुमार प्रसाद)
यह भी पढ़ें | जमशेदपुर के मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
यह भी पढ़ें | जमशेदपुर में बड़ा हादसा, झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी सहित 4 की मौत
पूरी स्टोरी पढ़ें





