खबर

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को NHAI की मंजूरी, 136 KM के रूट में 22 स्टेशन, हरियाणा में सोनीपत-समालखा से मुरथल तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी | Delhi-Panipat-Karnal Namo Bharat Corridor gets NHAI approval with 22 RRTS Rapid Rail stations from Sonipat-Samalkha to Murthal high speed connectivity



नई दिल्ली:

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर (RRTS) के रूट पर मुहर लग गई है. केंद्र और हरियाणा सरकार के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)  ने इसे स्वीकृति दे दी है. 136 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर से दिल्ली से करनाल की यात्रा 3-4 घंटे से घटकर महज 90 मिनट की रह जाएगी. इससे दिल्ली, यूपी के बाद हरियाणा भी रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. NHAI से नेशनल हाईवे (NH-44) के साथ अलाइनमेंट और भूमि के उपयोग को मंजूरी मिल गई है. दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर 33051 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रैपिड रेल की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे की गति से नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी. 

नेशनल हाईवे के समानांतर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत का रूट 136.3 किलोमीटर लंबा है. इस रैपिड रेल कॉरिडोर पर 22 स्टेशन का प्रस्ताव है. इनमें से ज्यादातर एलिवेटेड और कश्मीरी गेट, पानीपत अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे. दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के सोनीपत, पानीपत से करनाल तक ये नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-अंबाला हाईवे नेशनल हाईवे-44 के समानांतर एलिवेटेड ट्रैक से गुजरेगा. नमो भारत रूट का ज्यादातर हिस्सा NH-44 के साथ ही गुजरता है. रैपिड रेल के खंभे और नमो भारत के स्टेशन बनाने और हाईटेंशन बिजली की लाइनों को हटाने के लिए NHAI की एनओसी आवश्यक थी. नरेला से मुरथल के बीच 22 किमी के रूट में इसका काम पहले ही प्रारंभ हो चुका है. 

दिल्ली रूट में 6 नमो भारत स्टेशन 

सराय काले खां दिल्ली एनसीआर में नमो भारत का मेगा इंटरचेंज हब बेगा. नमो भारत यात्री बिना स्टेशन से निकले दिल्ली-मेरठ की नमो भारत ट्रेन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन,  ISBT अंतरराज्यीय बस अड्डा जा सकेंगे. दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन पर इंटरचेंज के अलावा दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन से इंद्रप्रस्थ तक कनेक्टिविटी मिलेगी. कश्मीरी गेट से मेट्रो की रेड, येलो और वायलेट लाइन से हो सकेगी. मेट्रो पिंक लाइन कनेक्टिविटी झड़ौदा माजरा और बुराड़ी क्रॉसिंग से होगी. मेट्रो मैजेंटा लाइन की कनेक्टिविटी भलस्वा और मुकरबा चौक से होगी. अलीपुर और नरेला बॉर्डर का आखिरी स्टेशन होगा. 

दिल्ली–सोनीपत–पानीपत–करनाल नमो भारत कॉरिडोर

  • दिल्ली से पानीपत- 60 मिनट
  • दिल्ली से करनाल- 90 मिनट
  • 2030 तक बनाएगी NCRTC ये रूट
  • 136.3 किलोमीटर लंबाई
  • 33,051 करोड़ की लागत
  • 180 किमी प्रति घंटा अधिकतम गति
  • 160 किमी प्रति घंटे ऑपरेटिंग स्पीड

हरियाणा के सोनीपत में 6 स्टेशन

कुंडली (दिल्ली मेट्रो की रिठाला-कुंडली लाइन से जुड़ेगा)
केएमपी (KMP) एक्सप्रेसवे इंटरचेंज (ऑर्बिटल रेल कनेक्टिविटी)
बहालगढ़ चौक, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी
मुरथल (रेस्तरां हब और एजुकेशन सेक्टर)
बरी इंडस्ट्रियल स्टेशन
गन्नौर (ग्लोबल फल-सब्जी मंडी)

पानीपत में नमो भारत के 4 स्टेशन

  • समालखा स्टेशन
  • पानीपत ISBT (सिवाह बस स्टैंड)
  • पानीपत सिटी (गोहाना क्रॉसिंग)
  • पानीपत सेक्टर18 का स्टेशन

करनाल में 5 नमो भारत स्टेशन

गंजबर-बदौली-कोहंड रैपिड रेल
घरौंदा नमो भारत स्टेशन
करनाल बाईपास, मधुबन में स्टेशन
करनाल सेक्टर 7
करनाल नया बस स्टैंड (ISBT)

पानीपत 1 घंटे और करनाल डेढ़ घंटे में

दिल्ली से करनाल की बात करें तो रोड या साधारण ट्रेन में सफर में 3.30 घंटे से 4 घंटे लगते हैं, जो नमो भारत ट्रेन से डेढ़ घंटे रह जाएगा. दिल्ली से पानीपत तक ट्रैफिक जाम में दो से ढाई घंटे लगते हैं. लेकिन अब दोनों शहरों की दूरी एक घंटे से कम रह जाएगी. दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल रूट पर हर पांच से 10 मिनट में ट्रेन मिलेगी. इससे दिल्ली एनसीआर के इन शहरों के बीच अपडाउन में ऑफिस के कर्मचारियों, कारोबारियों और युवा वर्ग को दिल्ली में किराये पर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें – यूपी में नमो भारत के 7 नए रूट बनेंगे, हापुड़-बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर-बागपत तक कनेक्टिविटी, कानपुर-लखनऊ-अयोध्या रूट भी प्लान में

दिल्ली-पानीपत से करनाल तक नए कमर्शियल हब बनेंगे

हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पॉलिसी में रखा है. हरियाणा का सोनीपत, गुरुग्राम, पानीपत और करनाल के अलावा मुरथल, समालखा जैसे नमो भारत स्टेशनों के करीब ऊंची इमारतें, ऑफिस और व्यावसायिक परिसर बनेंगे. वॉक टू वर्क की पॉलिसी से एनसीआर के इन शहरों में रियल एस्टेट सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें – नमो भारत कॉरिडोर के किनारे बसेंगे नए शहर, गाजियाबाद-मेरठ में दुहाई-भैंसाली-मोदीपुरम लिस्ट में, हरियाणा-राजस्थान भी शामिल

ये भी पढ़ें – नमो भारत के 3 साल: दिल्ली NCR में रैपिड रेल के 10 नए रूट बनेंगे, मेट्रो से 3 गुना तेज हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button