खबर

भारत आकर हिमालय के गांव में रहने लगी जर्मन लड़की, बोली- पश्चिमी देशों में लोग बेचैन महसूस करते हैं | German Girl Living In Himalayan Village Indian Mountain Life



Viral Video: जर्मनी की लाइफ को छोड़कर एक जर्मन यूट्यूबर व कंटेंट क्रिएटर Johanna Dehning भारत आ गई. इसके बाद वह यहां पर दूर दराज हिमालय के पहाड़ों के बीच बसे गांव में रहने लगी. जर्मन लड़की ने इंस्टाग्राम पर हिमालयी के पहाड़ी गांवों की लाइफ को लेकर कई वीडियो पोस्ट किए हैं. जिसमें वहां की लाइफ, पहाड़ी लोगों के रहन-सहन और पश्चिमी देशों में रहने वाले लोगों के लाइफस्टाइल के बारे में बात की है. एक वीडियो में जर्मन महिला ने पहाड़ी गांवों के खूबसूरती बताई है. 

विदेशियों के लिए खतरनाक हैं पहाड़ी गांव

जर्मन युवती के इंस्टाग्राम पर 57 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं. उसने उत्तराखंड के पहाड़ी लाइफ के कई वीडियो पोस्ट किए. एक पोस्ट में जर्मन लड़की ने कहा कि भारत के पहाड़ी गांव विदेशियों के लिए काफी खतरनाक जगहें हैं, क्योंकि मैं जहां भी जाऊं, वहां के लोग मुझे हमेशा एक कप गरमा-गरम चाय के लिए बुला लेते हैं.

उसने बताया कि पहाड़ी गांव के लोग चाय में इतनी ज्यादा चीनी डाल देते हैं कि उसका ब्लड शुगर हमेशा बढ़ा ही रहता है. कभी-कभी तो वे अपने बगीचे की ताजी सब्जियों से मेरे लिए खाना भी बना देते हैं, और वह भी बिना किसी बदले की उम्मीद के. तो हां दोस्तों, भारत के पहाड़ी गांव सच में बहुत खतरनाक जगहें हैं.

हिमालय के गांवों की लड़की ने गिनाई खूबसूरती

हिमालय के पहाड़ों के बीच बसे गांव और वहां रहने वाले लोगों की खूबसूरती के बारे में जर्मन युवती ने कहा कि आधुनिक परिभाषा के अनुसार, हिमालय के लोग ‘गरीब’ माने जा सकते हैं. वे बहुत छोटे घरों में रहते हैं और उनके पास ज़्यादा भौतिक चीज़ें नहीं होतीं, लेकिन फिर वे हर समय इतने खुश कैसे रहते हैं? सच तो यह है कि वे असल में बहुत अमीर हैं.

Dehning ने लिखा कि वे अपने बगीचों में अपना खुद का ऑर्गेनिक खाना उगाते हैं. पहाड़ों की धाराओं से ताज़ा ग्लेशियर का पानी पीते हैं और अपनी गायों का ताज़ा दूध लेते हैं. वे एक-दूसरे का साथ देने वाले समुदायों में रहते हैं, जहां लोग एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं. वे बुढ़ापे तक शारीरिक रूप से मज़बूत बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें | फ्लाइट कैंसिल हुई तो एयरपोर्ट पर रोने लगी महिला, बोली- मेरा बच्चा भी है, मैं कैसे जाऊं?

पश्चिमी देशों की लाइफ पर क्या बोली जर्मन लड़की

हमारी आज की ‘अमीरी’ की परिभाषा इन सभी पहलुओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर देती है. हम सिर्फ आर्थिक और भौतिक संपत्ति पर ध्यान देते हैं. शायद यही वजह है कि विकसित दुनिया, ख़ासकर पश्चिमी देशों में, बहुत से लोग बाहर से सब कुछ होने के बावजूद, अंदर से बेचैन, अकेले और डिप्रेशन में महसूस करते हैं. वहीं, एक अन्य वीडियो में जर्मन लड़की पहाड़ी घर में लकड़ी वाले चूल्हे पर बनी चाय पीती नजर आई. साथ चूल्हे पर बनी रोटी, घी और शहद खाती दिखी.

विदेशी युवती ने उस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा कि मैं अपने पसंदीदा वीडियो में से एक को दोबारा शेयर कर रही हूं, क्योंकि मेरे लिए दिवाली का असली मतलब यही है, गर्माहट, सुकून का एहसास, स्वादिष्ट खाना, चाय की चुस्की लेना और अलाव जलाना. सच में कौन स्टारबक्स जाता है भला? जर्मन लड़की  ने स्टारबक्स जैसी चीजों को छोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि इसके बजाय छोटी और स्थानीय चाय की दुकानों को सपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें | पाकिस्तानी लड़की ने भारत घूमने को बताई ड्रीम ट्रिप, बोली- वाराणसी की गंगा आरती देखना सपना है






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button