खबर

Chhath Bhajan 2026: छठ गीत ‘चार ही चक्का के मोटरवा’ को मिले 37 लाख व्यूज, कल्पना पटवारी की आवाज और आकांक्षा पुरी का अंदाज चर्चा में | Chhath Song Chaar Hi Chakka Ke Motarva Kalpana Patowary Voice and Akanksha Puri Charm Win Hearts



नई दिल्ली:

Chhath Song Chaar Hi Chakka Ke Motarva: छठ महापर्व से पहले भोजपुरी संगीत में एक नया गाना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. कल्पना पटवारी की आवाज में रिलीज हुए ‘चार ही चक्का के मोटरवा’ को यूट्यूब पर 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आकांक्षा पुरी और आदित्य गिरि पर फिल्माए गए इस गाने में छठ की तैयारियों के बीच भोजपुरी संगीत का देसी अंदाज देखने को मिलता है. कल्पना पटवारी को वैसे भी उनके छठ गीतों की वजह से काफी पहचाना भी जाता है. कल्पाना का ये छठ गीत 4 नवंबर को रिलीज हुआ था. इसको दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: उदित नारायण का मैथिली छठ गीत, मनोरमा झा और अजीत झा के साथ चउमुख दियरि का बताया महत्व, 2025 में खूब हुआ पॉपुलर

‘चार ही चक्का के मोटरवा’ में भोजपुरी संगीत की रंगत

‘चार ही चक्का के मोटरवा’ (Chaar Hi Chakka Ke Motarva) को कल्पना पटवारी ने गाया है. इस गाने में आकांक्षा पुरी, कल्पना पटवारी और आदित्य गिरि नजर आ रहे हैं. भोजपुरी गीतों में पारंपरिक शब्दों और आधुनिक संगीत का मेल अक्सर त्योहारों के माहौल को खास बना देता है. इस गीत में भी भोजपुरी संगीत की उसी रंगत को पेश करने की कोशिश की गई है. गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर जय कांग ने तैयार किया है. गीत के मिक्सिंग और मास्टरिंग की जिम्मेदारी भी आर जय कांग ने संभाली है. गाने में रैप भी आर जय कांग ने किया है. वीडियो का निर्देशन राहुल यादव ने किया है. 

छठ गीतों के साथ शुरू हुआ त्योहार का संगीत

छठ महापर्व बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में सूर्य देव और छठी मईया की आराधना की जाती है. लोकगीतों और पारंपरिक धुनों का छठ पूजा से गहरा रिश्ता रहा है. यही वजह है कि छठ के आसपास भोजपुरी संगीत जगत में नए भक्ति गीतों की रिलीज का सिलसिला तेज हो जाता है. ‘चार ही चक्का के मोटरवा’ भी इसी त्योहार के संगीत माहौल में रिलीज हुआ है. कल्पना पटवारी की आवाज और आकांक्षा पुरी की मौजूदगी इस गीत को खास बनाती है. गीत का वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. 

कब है छठ?

छठ पूजा 2026 का महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. यह चार दिवसीय व्रत भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना को समर्पित है. इसमें श्रद्धालु 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं. इस वर्ष 15 नवंबर को डूबते सूर्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

कल्पना पटवारी ने क्या कहा?

कल्पना पटवारी ने कहा कि बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान रखने वाली भूमि है. यहां की परंपराएं, रीति-रिवाज और लोक संस्कृति सदियों से हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं. बिहार की पहचान को और मजबूत बनाने के लिए ऐसी गीतमालाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जो बिहार के साथ-साथ पूरे देश और विशेष रूप से पूर्वी भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करें.

यहां देखें कल्पना पटवारी का ‘चार ही चक्का के मोटरवा’ गाना

उन्होंने बिहार की लोककला, लोकगीत और संगीत को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक महापर्व आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि लोकगीतों में गौरी, अछरिया और गणपति पूजा जैसे पारंपरिक गीतों का भी विशेष महत्व है. ऐसे गीत हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button