खबर

एक हाथ में Thar की स्टीयरिंग और दूसरे में पटाखे चलाने वाली गन, पुलिस ने यूं निकाला रौब, VIDEO | Diwali Video Surat man bursts firecrackers from moving Thar cops make him apologise


सूरत:

दिवाली के जश्न में कुछ लोगों को अपनी और दूसरों की जान की भी परवाह नहीं रहती. सूरत के पॉश इलाके पाल में एक ऐसा ही खतरनाक नजारा देखने को मिला, जहां एक थार चालक ने चलती कार से आसमान में स्काई शॉट्स दागे. एक हाथ में स्टीयरिंग और दूसरे हाथ में पटाखे चलाने वाली गन… इस दौरान सड़क पर दूसरे वाहन भी गुजर रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने इस रईसजादे को गिरफ्तार कर लिया है.

सूरत के पाल इलाके का वीडियो

तस्वीरें सूरत के पाल इलाके की हैं, जहां दिवाली के दौरान जश्न मनाने के नाम पर सड़क पर जमकर लापरवाही दिखाई गई. एक थार कार में सवार चालक ने ट्रैफिक के बीच ही खतरनाक स्टंट शुरू कर दिया. कार चलाते हुए एक हाथ से स्टीयरिंग संभाला और दूसरे हाथ में स्काई शॉट्स वाली गन लेकर चलती गाड़ी से लगातार आसमान में पटाखे दागता रहा.

वीडियो वायरल होते हरकत में आई पुलिस

हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क पर यह सब हो रहा था, वहां दूसरे वाहन भी गुजर रहे थे. ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी. इस पूरी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी अपने किए के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा.

पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी अपने किए के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा.
Photo Credit: सूरत पुलिस एक्स

आशीष पटेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाल पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. जांच में कार चालक की पहचान आशीष पटेल के रूप में हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय इलाके में संचाने का कारखाना चलाता है.

हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को उसकी गलती का एहसास कराया और कानून का पाठ पढ़ाया. पुलिस स्टेशन में आरोपी हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगता भी नजर आया. सूरत पुलिस ने इसका वीडियो एक्स पर भी साझा किया है.

सोशल मीडिया पर रौब दिखाने का चलन खतरनाक

आखिरी बात यही है कि त्योहार मनाने की आजादी किसी को भी सड़क पर दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने का अधिकार नहीं देती. सोशल मीडिया पर रौब जमाने के लिए किया गया यह स्टंट अब आरोपी को भारी पड़ गया है.

यह भी पढ़ें – रात के अंधेरे में स्कूटी रोककर मुस्लिम परिवार ने मनाई दिवाली, पटाखे फोड़ते देख लोग बोले- यही है असली भारत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button