

नई दिल्ली:
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की उनके जीवन पर आधारित पुस्तक आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी. उन्होंने अपनी पुस्तक Belonging: A Journey of Love में जिंदगी के कई पहलुओं को उजागर किया है. 544 की यह पुस्तक हार्पर कॉलिंस इंडिया ने प्रकाशित की है. इस किताब में 79 साल की सोनिया गांधी ने अपनी किशोरावस्था के दिनों से लेकर आज तक की जिंदगी के अनुभवों को बयां किया है. उन्होंने इस बारे में पिछले दिनों ट्वीट भी किया था और लिखा था कि अब तक मेरे बारे में बहुत कुछ कहा गया. अब मेरी बारी है कि दुनिया को मैं अपनी कहानी सुनाऊं. यह किताब उनकी जिंदगी और उनके दौर की राजनीति से जुड़े कई सवालों के जवाब देगी…
आपातकाल पर क्या है गांधी फैमिली की राय
भारत की राजनीति में आपातकाल को एक स्याह अध्याय के तौर पर चर्चा मिलती रही है. बांग्लादेश बनने से लेकर परमाणु परीक्षण तक चीजों के लिए मशहूर इंदिरा गांधी को आपातकाल के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ता है. इंदिरा गांधी के आपातकाल को लेकर गांधी परिवार के अन्य सदस्य क्या सोचते थे. यह किन परिस्थितियों में लगाया गया. इस बारे में सोनिया गांधी क्या लिखती हैं. यह पढ़ने वाली बात होगी.
इटली में कैसा था सोनिया गांधी का बचपन
सोनिया गांधी की भारत में बीती जिंदगी के बारे में हर कोई जानता है. राजीव गांधी से मुलाकात के दौर और उससे पहले का उनका वक्त कैसा गुजरा था. इटली में उनके कौन-कौन से परिजन हैं और उनकी जिंदगी किशोरावस्था में कैसी थी. इसके बारे में भी सोनिया गांधी विस्तार से किताब में बता सकती हैं. पिछले दिनों एक पोस्ट में सोनिया गांधी ने बताया था कि
कैम्ब्रिज में पढ़ाई और राजीव गांधी से मुलाकात
सोनिया गांधी की ब्रिटेन के कैम्ब्रिज में राजीव से मुलाकात हुई थी. 19 साल की सोनिया गांधी तब यानी 1965 में इंग्लैंड में पढ़ती थीं. वहीं पर उनकी राजीव गांधी से मुलाकात हुई थी और पहली नजर में प्यार हो गया था. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.
भारत आने के बाद कौन बने दोस्त और करीबी
राजीव गांधी से शादी के बाद 1968 में सोनिया गांधी भारत आई थीं. इस दौरान कैसे उन्होंने हिंदी सीखी, साड़ी पहनना सीखा. किन लोगों के वह करीब रहीं और किन्हें अपना दोस्त माना. इसके बारे में वह विस्तार से बता सकती हैं.
सास इंदिरा और मेनका गांधी से कैसे रहे रिश्ता
सोनिया गांधी के बारे में कहा जाता है कि उनकी अपनी सास इंदिरा गांधी से करीबी थी. वहीं मेनका गांधी के साथ उनके रिश्ते बहुत सहज नहीं थे. इंदिरा गांधी भी मेनका के साथ बहुत सहज नहीं थीं. ऐसे में इस किताब में वह मेनका और इंदिरा के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में क्या लिखती हैं. यह देखने वाली बात होगी.
संजय गांधी और राजीव के रिश्ते कैसे थे
1975 में जब आपातकाल लगा और कैसे जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी जैसे प्रयास किए गए. इनमें संजय गांधी की क्या भूमिका थी. इसके अलावा दोनों भाइयों के बीच कैसे रिश्ते थे. इसके बारे में भी सोनिया गांधी की किताब विस्तार से प्रकाश डाल सकती है.
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कैसा था परिवार का माहौल
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कैसे राजीव गांधी को पीएम बनने के लिए कहा गया. उन हालातों में सोनिया गांधी ने उन्हें पीएम बनने से कैसे रोकने की कोशिश की थी. फिर वह क्या सोचकर आगे बढ़े. इस बारे में भी सोनिया गांधी की किताब में कुछ बताया जा सकता है.
राजीव की हत्या के बाद जब इटली जाने का विचार आया
कहा जाता है कि राजीव गांधी की 1991 में हत्या के बाद सोनिया गांधी के मन में यह विचार भी एक पल के लिए आया था कि इटली लौट जाया जाए. उनके परिवार ने भी उन्हें बुलाया था, लेकिन अंत में उन्होंने भारत में ही बने रहने का फैसला लिया. हालांकि वह राजनीति से कई सालों तक दूर ही रहीं. फिर अंत में कैसे राजनीति में लौटीं. इस पर वह पुस्तक में क्या बताएंगी. यह देखने वाली बात होगी.
किन हालातों में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं सोनिया
सोनिया गांधी ने किन हालातों में राजनीति जॉइन करने का फैसला लिया और फिर कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं. इस बारे में भी वह बता सकती हैं. यही नहीं कैसे पीएम पद नहीं स्वीकार किया और राजनीति की दिशा भी तय की. इस बारे में भी वह पुस्तक में कुछ रहस्यों से पर्दा उठा सकती हैं.
कब-कब सरकार के कामकाज में देना पड़ा दखल
2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार में कब-कब ऐसा हुआ कि सोनिया गांधी को दखल देना पड़ा. इस बारे में भी वह कुछ बता सकती हैं. कहा जाता है कि सोनिया गांधी ने खुद ही इस दौर में पीएम बनने से इनकार कर दिया था.





