खबर

दिल्ली के बलजीत नगर में पटाखे फोड़ने के विवाद में किशोर की हत्या, नाबालिग समेत दो पकड़े गए | delhi-baljeet-nagar-minor-killed-in-firecracker-dispute-iron-rod-attack


दिल्ली के बलजीत नगर में पटाखे फोड़ने के विवाद में किशोर की हत्या, नाबालिग समेत दो पकड़े गए

दिल्ली में हत्या

NDTV

दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में सोमवार को एक नाबालिग लड़के की कथित रूप से लोहे की छड़ से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती में पटाखे फोड़ने को लेकर दो नाबालिग लड़कों में पहले बहस हुई जिसके बाद हाथापाई होने लगी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान एक लड़के के पिता ने दूसरे किशोर पर कथित रूप से लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि घायल को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आनंद पर्वत थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि विवाद की वजह बनी परिस्थितियों और हमले से पहले की घटनाओं के क्रम की जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि इस बाबत आनंद पर्वत इलाके में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या से संबंधित धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है. उनके मुताबिक नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है तथा मामले में जांच जारी है.

भाषा इनपुट के साथ

ये भी पढें : nVIDIA को लग सकता है 270 बिलियन डॉलर का झटका, शेयर क्रैश हुए तो भारतीय निवेशकों को भी खतरा! समझिए कैसे




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button