खबर

दिवाली में चप्पे-चप्पे पर थी यूपी पुलिस की नजर, भाई दूज तक रहेगा अलर्ट; महिला सुरक्षा प्राथमिकता | up-police-on-high-alert-during-diwali-and-bhai-dooj-women-safety-priority


दिवाली में चप्पे-चप्पे पर थी यूपी पुलिस की नजर, भाई दूज तक रहेगा अलर्ट; महिला सुरक्षा प्राथमिकता

यूपी पुलिस

NDTV

आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए. अधिकारियों से कहा गया है कि बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है. साथ ही नशे के कारोबार, अवैध हथियारों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है. यूपी-112 की टीमें भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होगी.

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रमुख सड़कों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पटाखों की दुकानों और गोदामों की जांच की  जा रही है. अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. किसी भी आगजनी की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है.

भैया दूज के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा अपराधियों, गैंगों, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए एसटीएफ और अन्य जिलों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर भी जोर दिया गया है.

ये भी पढ़ें : कल का मौसम: ‘गैस चेंबर’ बनी दिल्ली में बदल रहा मौसम ! जानिए कहां होगी बारिश और बर्फबारी, IMD की चेतावनी




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button