खबर

Priya Prakash Varrier 20 Photos: प्रिया प्रकाश वारियर की दिवाली स्पेशल 20 फोटो, आंख में काजल, माथे पर बिंदी और कंधे पर मटका | Priya Prakash Varrier 20 Photos Show Kohl Lined Eyes Bindi and Traditional Charm



नई दिल्ली:

Priya Prakash Varrier 20 Photos: ‘विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश वारियर ने दिवाली के मौके पर अपना खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है. इस फोटोशूट में एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में प्रिया का लुक सादगी, खूबसूरती और केरल की सांस्कृतिक झलक का मेल दिखाई देता है. पोस्ट के कैप्शन में दीया इमोजी भी लगाया गया है. प्रिया प्रकाश वारियर की उम्र 27 साल है और इंस्टाग्राम पर उनके 7.5 मिलियन यानी 75 लाख फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, सिर पर मटकी, मुंह में पल्लू दबा ठेट देसी अंदाज में नाची हरियाणवी डांसिंग क्वीन

‘विंक गर्ल’ से साउथ सिनेमा की पहचान तक

प्रिया प्रकाश वारियर का जन्म 28 अक्टूबर 1999 को केरल के त्रिशूर जिले के पूंकुन्नम में हुआ था. उन्होंने विमला कॉलेज, त्रिशूर से बीकॉम की पढ़ाई की. साल 2018 में मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के गाने ‘मानिक्य मलराया पूवी’ में उनके एक विंक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. इस छोटे से वीडियो क्लिप ने प्रिया को देशभर में लोकप्रिय बना दिया. देखते ही देखते वह ‘विंक गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने लगीं. उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और वह भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में शामिल हो गई थीं.

इसके बाद प्रिया ने मलयालम के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया. उनकी फिल्मों में चेक, इश्क, यारियां 2, गुड बैड अगली और निलावुकु एन मेल एनाडी कोबम जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं के सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है.

फैंस को पसंद आया दिवाली वाला अंदाज

प्रिया प्रकाश वारियर की तस्वीरों पर फैंस दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में Happy Diwali के संदेश और दिल वाले इमोजी नजर आ रहे हैं. अभिनेत्री के इस पारंपरिक लुक को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं. प्रिया इससे पहले भी त्योहारों के मौके पर पारंपरिक कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं. रेड लहंगे और कसावु साड़ी जैसे लुक में भी वह फैंस का ध्यान खींच चुकी हैं. 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button