खबर

Meri Biwi Ka Jawab Nahi Trailer: काजल राघवानी की ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में सास-बहू की टक्कर, घर में नई बहू की एंट्री से बवाल | Meri Biwi Ka Jawab Nahi Trailer Kajal Raghwani and Ritesh Upadhyay Bhojpuri Movie 2026



नई दिल्ली:

Meri Biwi Ka Jawab Nahi Trailer: भोजपुरी फिल्मों में पारिवारिक रिश्तों की कहानी अक्सर दर्शकों को अपने घर-परिवार की याद दिलाती है. कभी बहू और सास के बीच खटपट, तो कभी पूरे परिवार को साथ रखने की कोशिश. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की नई भोजपुरी फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ भी इसी पारिवारिक दुनिया में एक अलग तरह का किरदार लेकर आ रही है. फिल्म के ट्रेलर में काजल राघवानी का ऐसा अंदाज देखने को मिला है, जो घर में पहले से चले आ रहे नियमों को चुनौती देता नजर आता है.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, सिर पर मटका, मुंह में पल्लू दबा ठेट देसी अंदाज में नाची हरियाणवी डांसिंग क्वीन

भोजपुरी फिल्म में काजल राघवानी के साथ रितेश उपाध्याय लीड रोल में हैं. ट्रेलर में परिवार के भीतर सास का दबदबा, बहुओं की परेशानी और नई बहू के आने के बाद पैदा होने वाली हलचल दिखाई गई है. कहानी का दिलचस्प हिस्सा यह है कि घर में आने वाली नई बहू बाकी सदस्यों की तरह चुप रहने के बजाय अपनी बात रखने का रास्ता चुनती है.

घर में नई बहू के आते ही बवाल

‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ की दुनिया एक ऐसे परिवार से जुड़ी है, जहां घर की जिम्मेदारियों के साथ सास का सख्त रवैया भी बहुओं के जीवन का हिस्सा है. परिवार में पहले से मौजूद बहुएं इस माहौल में अपनी जिंदगी गुजार रही हैं. घर के फैसलों में सास की चलती है और बाकी सदस्य उसके सामने अपनी बात रखने से बचते दिखाई देते हैं.

ऐसे माहौल में काजल राघवानी का किरदार परिवार में एंट्री करता है. नई बहू के आने से घर के पुराने समीकरण बदलने लगते हैं. ट्रेलर में उनके किरदार की पहली झलक ही बताती है कि वह परिवार में अपनी जगह बनाने के लिए किसी के दबाव में आने वाली नहीं हैं.

काजल का यह अंदाज फिल्म को सामान्य पारिवारिक कहानी से आगे ले जाता है. उनके किरदार के सामने सवाल सिर्फ सास से टकराने का नहीं, बल्कि उस घर में अपनी पहचान बनाने का भी है, जहां पहले से ही नियम तय हैं.

मेरी बीवी का जवाब नहीं ट्रेलर

काजल राघवानी के अंदाज में कॉमेडी और एक्शन

भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर में काजल राघवानी के कई ऐसे सीन हैं, जिनमें उनका किरदार सास के सामने मजबूती से खड़ा दिखाई देता है. घर में हंटर के इस्तेमाल से लेकर सास के भाई और गुंडों के साथ होने वाले टकराव तक, ट्रेलर में कहानी को मनोरंजक बनाने की कोशिश नजर आती है. एक सीन में काजल अपने अंदाज से सास को चौंका देती हैं. वहीं, दूसरे हिस्से में उनका मुकाबला बाहरी लोगों से होता दिखाई देता है. ट्रेलर की खासियत यह है कि काजल राघवानी का किरदार सिर्फ परिवार के अंदर होने वाले विवाद तक सीमित नहीं दिखाई देता. कहानी में उनके एक्शन और जवाब देने के अंदाज को भी जगह मिली है. 

काजल राघवानी के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में किरण यादव, कहना सिंह, ज्योति मिश्रा, मनोज टाइगर, साहिल सिद्दीकी, सूर्या शर्मा, रिंकू भारती, रोहित सिंह (मथरू), सनी शर्मा और चाइल्ड आर्टिस्ट गुनगुन भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है और निर्माता राम प्रसाद हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button