खबर

PM मोदी आज बस्तर में मनाएंगे दिवाली, बोले- कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है | PM Modi celebrate Diwali with soldiers in Bastar today



PM मोदी इस बार दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे. उन्होंने कहा कि बस्तर वह इलाका है, जहां कभी नक्सलवाद का दबदबा था. लेकिन अब वहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है. पीएम मोदी ने कहा कि वह देश की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों के साहस, बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने के लिए बस्तर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जवानों की तपस्या और त्याग ही देश की सबसे बड़ी ताकत है.

PM मोदी ने एक्स पोस्ट में बताया, ‘दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं.  कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है. वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं.’

इससे पहले इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में PM मोदी ने कहा, ‘वह भी हर भारतीय की तरह इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी एक परंपरा रही है कि दिवाली के अवसर पर वह देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के बीच समय बिताते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे और जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.’

बस्तर कभी देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में गिना जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और सरकार की विकास योजनाओं के कारण यहां स्थिति में बड़ा बदलाव आया है. सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और संचार सुविधाओं के विस्तार के साथ नक्सली प्रभाव लगातार कमजोर हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों के दबाव और पुनर्वास नीतियों की वजह से बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है. कई इलाकों में जहां पहले नक्सलियों का दबदबा था, वहां अब विकास परियोजनाएं चल रही हैं और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ी है. इसी बदलाव को केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में पेश करती हैं.

ये भी पढ़ें : मैं इस बार की दिवाली भी सैनिकों संग मनाऊंगा… देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बोले पीएम मोदी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button