खबर

फरवरी से शुरू हो रहे हैं बोर्ड एग्जाम, इन 5 आसान टिप्स को फॉलो करके हर सब्जेक्ट में पा सकते हैं फुल मार्क्स! | board exam 2027 preparation tips in hindi how to score full marks in cbse maharashtra board exams



Toppers Study Tips 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से लेकर, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र बोर्ड तक ने साल 2027 की 10-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. इन दोनों बोर्ड्स के एग्जाम फरवरी में शुरू होने जा रहे हैं. इन सारे बोर्ड एग्जाम फरवरी में शुरू हो रहे हैं. जहां यूपी बोर्ड 05 फरवरी और महाराष्ट्र बोर्ड का एग्जाम 08 फरवरी से शुरू हो रहा है, वहीं सीबीएसई, राजस्थान बोर्ड का एग्जाम 16 फरवरी से शुरू हो रहा है, जबकि एमपी बोर्ड का 17 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है. डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट वाइज स्ट्रेटजी बनाना आसान हो जाती है. अगर आप भी इस बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपकी तैयारी में थोड़ी सी मदद हम भी मदद कर देते हैं. हम आपको यहां पर कुछ ऐसे जांचे-परखे टिप्स दे रहे हैं, जिसे आप फॉलो करके हर पेपर में अच्छा नंबर स्कोर कर सकते हैं.

CBSE Date Sheet 

पूरा एचएससी टाइमटेबल 2027 यहां से करें डाउनलोड

1- रिवर्स टाइम-टेबल

जिन सब्जेक्ट में गैप कम हैं, उनका रिवीजन जनवरी में ही पूरा कर लें. वही, कठिन सब्जेक्ट्स जैसे मैथ, फिजिक्स, अकाउंटेंसी या साइंस को रोजाना सुबह के समय कम से कम 2 घंटे जरूर दीजिए, क्योंकि इस समय दिमाग सबसे ज्यादा फ्रेश रहता है. 

2- NCERT/State Books को बनाएं हथियार

अक्सर स्टूडेंट्स आखिरी समय में कई तरह की गाइड और रेफरेंस बुक्स पढ़ने लगते हैं,जिससे कन्फ्यूजन क्रिएट होती है.  बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी से ज्यादा सवाल सीधे आपकी मेन टेक्स्टबुक, जैसे NCERT से ही पूछे जाते हैं. इसलिए हर चैप्टर की लाइन-बाय-लाइन रीडिंग करें और शॉर्ट नोट्स व फॉर्मूला शीट तैयार कर लीजिए.

3- सैंपल पेपर और पुराने पेपर्स को सॉल्व करें

सिर्फ पढ़ना काफी नहीं है, बल्कि तीन घंटे में पूरा पेपर लिखना असली चुनौती होती है. इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल सैंपल पेपर्स (Sample Papers) और पिछले 5 सालों के पेपर को घड़ी देखकर हल करिए. इससे आपकी राइटिंग की स्पीड बढ़ेगी और आपको पता चलेगा कि किस सेक्शन में कितना टाइम देना है. 

4- आंसर राइटिंग और प्रजेंटेशन का रखें खास ध्यान

बोर्ड एग्जाम में आंसर लिखने के तरीके से नंबर ज्यादा अच्छे मिलते हैं. प्रजेंटेशन बहुत मायने रखता है, ऐसे में आप इन 3 टिप्स को फॉलो करें-

  1. लंबे पैराग्राफ की जगह पॉइंट्स में आंसर लिखें.
  2. जरूरी शब्दों और कीवर्ड्स को हाईलाइट यानी अंडरलाइन करें.
  3. साइंस, जियोग्राफी और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स में साफ-सुथरे डायग्राम और फ्लोचार्ट जरूर बनाएं.

5- सेहत और नींद से न करें समझौता

 देर रात तक जागकर रटने के बजाय 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें, पौष्टिक खाना खाएं और हर 45-50 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर लीजिए. 

यह भी पढ़ें- Maharashtra Board Date Sheet 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जामयह भी पढ़ें- CBSE ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट की जारी

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button