खबर

फरीदाबाद में पार्किंग पर क्यों इतना नाराज हुआ पड़ोसी, एक दो नहीं NRI को मारी 9 गोलियां, पुलिस भी हैरान | faridabad nri murder parking dispute young man had come singapore neighbor fired shot sector 21



फरीदाबाद:

फरीदाबाद में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी ने सिंगापुर से आए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने 14 राउंड फायर किए थे, जिससे हड़कंप मच गया. घटना शुक्रवार रात सेक्टर 21 की बताई जा रही है. मृतक की पहचान परमजीत के रूप में हुई है, वह सिंगापुर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते था. शादी में शामिल होने के लिए वह घटना से ठीक एक दिन पहले ही भारत आए थे. लेकिन अगले ही दिन पड़ोसी से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

एक ही बिल्डिंग में रहते दोनों 

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनू शर्मा उर्फ मोहन और परमजीत एक ही बिल्डिंग में रहते थे. सेक्टर-21C के मकान नंबर 641 में परमजीत पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि आरोपी तीसरी मंजिल पर रहता था. दोनों के बीच पार्किंग और छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. शुक्रवार रात करीब 9 से 9 बजकर 15 मिनट के बीच विवाद फिर बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में आकर मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से परमजीत पर गोलियां चला दीं. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कुल 14 राउंड फायरिंग हुई. इसमें से करीब 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं. परमजीत को गोली लगने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद फरीदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की सभी टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया था, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा जा सका. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि गोलीबारी की असली वजह क्या थी और विवाद कैसे बढ़ा. 

ये वीडियो भी देखिए

मातम में बदली शादी की खुशियां 

परमजीत अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आया था. वह टेक-महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड थे. भतीजे की शादी की वजह से घर में  की धूमधाम थी. परमजीत के बहनोई राजबीर और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में मातम छा गया. पुलिस ने आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

ये भी पढे़ंः मटन करी खिलाकर कैसे 7 लोगों को सुलाया मौत की नींद? जानिए ‘सिलबट्टा’ किलर की पूरी कहानी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button