

आंवले का अचार कैसे बनाया जाता है?
सर्दियां शुरू होते ही मार्केट में आंवला दिखने लगेगा. ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो हम सब जानते हैं. पर रोजाना कच्चा आंवला खाना किसी को पसंद नहीं आता. ऐसे में अगर घर का बना मजेदार आंवले का अचार मिल जाए तो खाने का मजा ही डबल हो जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एकदम आसान तरीके से बिना किसी झंझट के घर पर टेस्टी आंवला अचार बना सकते हैं.
आंवला अचार कैसे बनाएं?
- सबसे पहले मार्केट से बढ़िया ताजे और कड़े आंवले ले आओ.
- आंवला एकदम हरा और साफ होना चाहिए.
- अब आंवलों को घर लाकर पानी से अच्छी तरह धो लो.
- एक बात का ध्यान रखना कि अचार में जरा भी नमी नहीं रहनी चाहिए वरना अचार बहुत जल्दी खराब हो जाएगा.
- धोने के बाद आंवलों को कुछ देर धूप में सुखा लो या किसी कपड़े से पोंछ लो.
- अब इन आंवलों को किसी बर्तन में रखकर भाप में पका लो या कुकर में एक सीटी लगा लो.
- ध्यान रखना कि आंवला बहुत ज़्यादा गलना नहीं चाहिए, बस इतना पकाना है कि उसकी फांके आसानी से अलग हो जाएं.
- पकने के बाद आंवलों को ठंडा होने दो और उनकी फांके अलग कर लो.
- आप चाहो तो साबुत आंवलों में टूथपिक से छेद भी कर सकती हो जिससे मसाले अंदर तक चले जाएं.
मसाले और अचार बनाने का सही तरीका
- सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और सरसों का तेल लें.
- सबसे पहले कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर तब तक गर्म करो जब तक उससे धुआँ न निकलने लगे.
- फिर गैस बंद करके तेल को पूरी तरह ठंडा होने दो.
- अब एक दूसरे बर्तन में उबले हुए आंवले की फांके डालो.
- उसमें पिसी हुई सौंफ, दरदरी मेथी, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और स्वाद के हिसाब से नमक मिलाओ.
- ऊपर से ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालो और सब कुछ अच्छे से मिक्स कर लो।
- बस आपका मजेदार आंवले का अचार बिल्कुल तैयार है.
- इसे किसी साफ और सूखे कांच के डिब्बे या जार में भरकर रख दो.
- कुछ दिन धूप दिखाओगे तो टेस्ट और भी बढ़िया हो जाएगा.
जरूरी टिप्स:
- अचार निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करो.
- डिब्बे में कभी भी गीला हाथ मत डालो.
- इसके अलावा आंवले हमेशा तेल में डूबे रहने चाहिए.
- अगर आप इन छोटी बातों का ध्यान रखोगे तो आपका अचार महीनों तक बिल्कुल फ्रेश और टेस्टी बना रहेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें





