खबर

Bollywood Flashback: ना काजोल, ना रानी, शाहरुख खान की लकी चार्म हैं बाजीराव मस्तानी एक्ट्रेस, साथ में दीं 5 सुपरहिट फिल्में | Bollywood Flashback Not Kajol or Rani Deepika Padukone Is Shah Rukh Khan’s Lucky Charm With 5 Blockbuster Films Together



Bollywood Flashback: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जो साथ में अच्छी लगती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी जोड़ियां हैं जो कोशिश किए बिना भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं. ऐसी ही है शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जिसे कोई चाहकर भी नजर अंदाज नहीं कर सकता. साल 2007 से जब दीपिका ने शाहरुख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एंट्री की थी, तब से अब तक उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा में कमाई के मामले में सबसे ज्यादा भरोसा की जाने वाली जोड़ियों में से एक बन गई है. यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा फैंस को प्यार का एहसास कराती है और स्क्रीन पर फैंस उन्हें देखना बेहद पसंद करते हैं.

उनकी आने वाली फिल्म किंग को लेकर उत्साह हर तरफ बना हुआ है, ऐसे में चलिए दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के 6 ऐसे पलो पर नजर डालते हैं जो यह साबित करते हैं कि क्यों  स्क्रीन पर यह जोड़ी ख़ास है.

ओम शांति ओम (2007)

इसकी शुरुआत यहीं से हुई. दीपिका ने फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के अपोजिट अपना डेब्यू किया था. अपने ओम प्रकाश मखीजा की शांतिप्रिया का रोल निभाते हुए, एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ शाहरुख खान के चार्म ने फिल्म को देखने के एक्सपीरियंस को बिना वक्त गंवाए क्लासिक बना दिया. उनकी बॉन्डिंग शुरुआत से ही नेचुरल लगी और यही वह वक्त था जब उनकी केमिस्ट्री की न्यू तैयार होनी शुरू हो गई. 

चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

अपनी डेब्यू फिल्म के 6 साल बाद, दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी हिट में साथ नजर आई. फिल्म में जहां दीपिका ने मीनाम्मा का किरदार निभाया, वही राहुल के किरदार में शाहरुख खान ने सभी का दिल जीता. दोनों की कमाल की कॉमिक टाइमिंग ने भी सभी को हैरान करने के साथ बेहद इंप्रेस किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई, जिसने यह दिखाया कि उनकी जोड़ी सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि ह्यूमर से भरी हल्कीफुलकी फिल्मों में भी अपना जादू दिखा सकती है.

हैप्पी न्यू ईयर (2014)

डायरेक्टर फराह खान के साथ मिलकर एक बार फिर इस जोड़ी ने एक और हिट फिल्म दी. चार्ली और मोहिनी के रूप में शाहरुख और दीपिका ने इस हिस्ट मा में डांस रूटीनस और एनर्जी से भरे ट्रैक्स के साथ सभी का दिल जीता. रोमांटिक ट्रैक मनवा लागे में उनकी केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों को इस बात का एहसास दिलाया कि, क्यों हर बार उनकी साथ की गई कास्टिंग काम करती है.

पठान (2023)

लगभग एक दशक तक साथ में कोई भी फुल फ्लेज्ड फिल्म नहीं देने वाली, इस जोड़ी ने स्पाई थ्रिलर पठान के साथ अपनी वापसी की. फिल्म में पठान और रुबीना के रूप में सीक्रेट एजेंट बने शाहरुख़ और दीपिका को बड़ी आसानी से एक्शन मोड में खुद को ढालते हुए देखा गया. फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर कई रिकॉर्ड तोड़े और यह साबित किया कि कई साल तक दूर रहने के बावजूद भी इस जोड़ी को दर्शक एक साथ देखना बेहद पसंद करते हैं.

जवान (2023)

एटली की मल्टी स्टारर फिल्म में दीपिका की मौजूदगी को एक्सटेंडेड स्पेशल अपीयरेंस के रूप में बताया गया था. हालांकि, ऐश्वर्या के रूप में शाहरुख खान के किरदार विक्रम राठौड़ के साथ उनकी मौजूदगी एक बड़ी हाईलाइट बन गई. दीपिका द्वारा किए गए कुछ इमोशनल और रोमांटिक सिनेस ने फिल्म की कहानी में गहराई लाई. साथ ही इस बात ने यह भी साबित किया कि कम स्क्रीन टाइमिंग के बावजूद दोनों की जोड़ी दर्शकों पर हमेशा रहने वाली छाप छोड़ती है.

किंग (2026)

अब किंग के साथ यह जोड़ी बिग स्क्रीन पर कदम रखने के लिए तैयार है. जब-जब यह जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करती है, तब- तब दर्शकों के बीच में उन्हें देखने को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर जाते हुए देखने मिलता है. ऐसे में, फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि इस एक्शन से भरपूर फिल्म में दोनों की जोड़ी क्या नया लेकर आती है. इसकी शुरुआत हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘तू मिल जाए’ से हो चुकी है.

एक बात तो तय है कि जब भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ आती है, तो ब्लॉकबस्टर होना तय है.

ये भी पढ़ें: जब शादी के बाद अमिताभ को इस नाम से बुलाने लगी थीं जया बच्चन, ससुर हरिवंश राय बच्चन हो गए थे नाराज, बिग बी ने सुनाया किस्सा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button