खबर

पत्नी की हत्या के बाद कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति, बंगाल की घटना ने दहला दिया; पुलिस जांच में जुटी | west Bengal south Dinajpur murder case wife beheaded by husband



पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर और हाथ में खून से सना हथियार लेकर खुलेआम घूमता रहा. इसके बाद वह अपने घर के पास स्थित एक मंदिर के अंदर जाकर बैठ गया. इसी दौरान गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

शांत रहने वाले पूर्व बस कंडक्टर ने किया खौफनाक कृत्य

यह दिल दहला देने वाली वारदात गंगारामपुर शहर के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले नारायणपुर इलाके की है. आरोपी पति की पहचान रिंटू घोष के रूप में हुई है. पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रिंटू घोष पहले राज्य सरकार की बसों में सरकारी बस कंडक्टर के तौर पर नौकरी करता था. हालांकि, कुछ समय पहले ही उसने अपनी यह नौकरी छोड़ दी थी और तब से वह लगातार घर पर ही रह रहा था. पड़ोसियों का कहना है कि रिंटू बेहद शांत स्वभाव का इंसान था और उसे देखकर कभी किसी को कोई शक नहीं हुआ. नारायणपुर के लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतना शांत रहने वाला व्यक्ति अपनी ही पत्नी के साथ इतनी क्रूरता कर सकता है.

सुबह-सुबह मंदिर के अंदर दिखा खौफनाक नजारा

वारदात बुधवार सुबह की है जब नारायणपुर इलाके के लोगों ने रिंटू को स्थानीय मंदिर के भीतर बैठे हुए देखा. काफी देर तक जब वह मंदिर से बाहर नहीं निकला, तो पड़ोस के ही एक व्यक्ति के मन में उत्सुकता जागी और वह यह देखने के लिए मंदिर के अंदर चला गया कि रिंटू वहां क्या कर रहा है. लेकिन जैसे ही वह अंदर पहुंचा, वहां का नजारा देखकर वो चीख पड़ा. उसकी आवाज सुनकर आसपास के घरों से तमाम पड़ोसी और स्थानीय लोग मंदिर पहुंच गए.

लोगों के इकट्ठा होने और शोर-शराबे को सुनकर आरोपी रिंटू घोष मंदिर से बाहर निकल आया. उस वक्त उसके एक हाथ में उसकी पत्नी का कटा हुआ सिर था और दूसरे हाथ में खून से सना तेज धारदार हथियार.

पारिवारिक कलह और वैवाहिक विवाद बनी हत्या की वजह

इस भयानक घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक हत्याकांड पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे वैवाहिक और पारिवारिक विवाद का नतीजा है. आरोपी रिंटू घोष और उसकी मृत पत्नी के दो बेटे भी हैं, जिनके सिर से अब मां का साया उठ चुका है और पिता जेल की सलाखों के पीछे जा रहा है. गंगारामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंटू घोष को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने इस वारदात को किसी तात्कालिक गुस्से में अंजाम दिया या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी. इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के शव के बाकी हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मौत के सटीक समय और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें: ‘इंडिया से हो इसलिए मदद की’, दुबई में फंसे भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी लड़के ने दिया जिंदगी का सबक




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button