मध्य प्रदेश

देवास: ‘थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास’, मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा


मध्य प्रदेश के देवास जिले में बीती रात (रविवार, 1 नवंबर) थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या कर दी गई. अवैध शराब तस्करी को लेकर चल रही जांच में एक आरोपी ने थाना प्रभारी के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया था. दो घंटे तक चले इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसको लेकर एमपी के विपक्षी दल कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है. वहीं, अब मोहन यादव सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर ही जमकर हमला बोला है.

विश्वास सारंग का दावा है कि कांग्रेस के खातेगांव के प्रभारी राहुल जायसवाल इस पूरे मामले में संलिप्त हैं. वो और उनके भाई मनीष जायसवाल टिमरनी शराब दुकान के पार्टनर हैं. वहीं से पूरे मामले की शुरुआत हुई है. मंत्री का दावा है कि जायसवाल भाइयों के मैनेजर भूपेंद्र राणा ने पुलिस के सामने खुलासा कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस राहुल जायसवाल को इस कांड का जिम्मेदार बताया जा रहा है, वह जीतू पटवारी के खास हैं.

यह भी पढ़ें: देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत

‘कांग्रेस कर रही अवैध शराब के धंधे’- विश्वास सारंग

विश्वास सारंग ने कहा, “यह बहुत गंभीर है मामला है और इस मामले के तार सीधे-सीधे कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. इसके पहले भी अवैध शराब का मामला आया था, जिसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता थी. अवैध शराब का धंधा पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस कर रही है और यह इसलिए कर रही है कि कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के खर्चे उठाने हैं. ऑफिस की बिजली का बिल, पीसीसी के धरना प्रदर्शन आदि सब इसी खर्चे से होते हैं.” 

‘दिल्ली जाने वालों का खर्चा शराब माफिया ने उठाया’- विश्वास सारंग

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की महारैली पर निशाना साधते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एमपी से जो नेता कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे, उनका खर्चा भी इन्हीं शराब माफिया ने उठाया था. मंत्री ने दावा किया है कि एडीजी उपेंद्र जैन इस मामले की जांच कर रहे हैं. जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button