खबर

मुजफ्फरपुर में नाले के निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन में धमाका, एक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल | Muzaffarpur Gas Pipeline Explosion During Drain Construction Leaves many Seriously Injured












JCB की खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन

NDTV

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाले के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण स्थल पर खुदाई के समय एक गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

घटना के संबंध में एसडीएम आनंद उत्सव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि हादसे से नुकसान हुआ है और फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रशासन के मुताबिक, जिस स्थान पर विस्फोट हुआ वहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा था. खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद गैस रिसाव हुआ और विस्फोट हो गया.

एसडीएम ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मौत की खबरों की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button