खबर

IIM Bangalore में 100% समर प्लेसमेंट, मिला 2 लाख रुपये का मंथली स्टाइपेंड, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट ने भी की जमकर हायरिंग | iim bangalore records 100 percent summer placements highest stipend google Microsoft recruiters



IIM Bangalore Summer Placement: भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIM Bangalore) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. संस्थान ने अपने 2026-28 के PGP और PGPBA बैच के लिए 100 फीसदी समर प्लेसमेंट (Summer Placements) का शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है. प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान संस्थान के सभी 608 छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की कुल 128 प्रतिष्ठित कंपनियों से इंटर्नशिप के ऑफर मिले हैं. 

इस साल के प्लेसमेंट की सबसे बड़ी और खास बात यह रही कि आईआईएम बैंगलोर ने इस बार अपने स्टाइपेंड (Stipend) के आंकड़ों को भी सार्वजनिक किया है. आंकड़ों के मुताबिक, छात्रों को मिलने वाला मिडियन मंथली स्टाइपेंड 2 लाख रुपये रहा, जबकि औसत (Average) मंथली स्टाइपेंड 1.95 लाख रुपये प्रति माह. 

कंसल्टिंग सेक्टर का रहा जलवा

प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे ज्यादा दबदबा मैनेजमेंट कंसल्टिंग (Management Consulting) सेक्टर का रहा. कुल ऑफर्स में से आधे से अधिक इस सेक्टर में हुई, जहां 22 फर्मों ने मिलकर 308 ऑफर दिए.

आईआईएम बैंगलोर में इस बार भी एक्सेंचर स्ट्रैटेजी (Accenture Strategy) सबसे बड़ी रिक्रूटर बनकर उभरी, जिसने अकेले ही 123 ऑफर दिए. इसके अलावा बेन एंड कंपनी (Bain & Company), बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG), EY ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज और EY-पार्थेनन ने 23-23 ऑफर दिए, जबकि किर्नी (Kearney) ने 19 छात्रों को सिलेक्ट किया.

टेक सेक्टर की हायरिंग दोगुनी हुई

बता दें कि टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियों द्वारा की जाने वाली हायरिंग पिछले साल के मुकाबले सीधे दोगुनी हो गई है. ग्लोबल रिसेशन की खबरों के बीच दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां जैसे गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) इस प्लेसमेंट ड्राइव का हिस्सा बनीं और उन्होंने मैनेजमेंट रोल्स के लिए छात्रों को बड़े पैकेज पर हायर किया.

कंसल्टिंग और टेक के अलावा फाइनेंस, बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में भी बूम रहा. यहां गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs), डॉयचे बैंक (Deutsche Bank), अजमान बैंक, मोतीलाल ओसवाल और पीडब्ल्यूसी इंडिया जैसी 33 कंपनियों ने कुल 74 ऑफर दिए.

यह भी पढ़ें- कक्षा 10वीं के लिए बड़ी खबर: NCERT नए सत्र से 3 महीने पहले ही जारी करेगा नई किताबें, जानें कब से मिलेंगी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button