खबर

सिर पर चोट, आंखों में सूजन… पंचकूला स्कूल की मासूम की हालत में सुधार, दो शिक्षिकाओं पर गिरी गाज, सस्पेंड | Panchkula School Incident Child Admitted to PGI Chandigarh Shows Improvement, Eats First Meal After Critical Phase



पंचकूला के एक स्कूल में हुई घटना के बाद चंडीगढ़ PGI में भर्ती मासूम बच्ची की हालत में सुधार होने की खबर सामने आई है. जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही बच्ची अब पहले से बेहतर बताई जा रही है और अपनी मां की गोद में सुकून से समय बिता रही है.

परिजनों ने जारी किया बच्ची का वीडियो

परिजनों ने एक वीडियो जारी कर बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी है. वीडियो में बच्ची को खाना खाते हुए देखा जा सकता है. हादसे के बाद पहली बार उसने खिचड़ी खाई.मासूम ने खिचड़ी का पहला निवाला लिया तो यह पल उसके माता-पिता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था.

जिस बच्ची को दोबारा मुस्कुराते और सामान्य जिंदगी की ओर लौटते देखने के लिए परिवार की आंखें तरस गई थीं, उसे मां की गोद में देखकर परिजनों को जैसे नई जिंदगी मिल गई. इस मुश्किल दौर में बच्ची के माता-पिता के साथ पूरा देश खड़ा रहा. सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक, हर कोई इस नन्ही परी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था.

देशभर से दुआएं करने वालों का किया धन्यवाद

बच्ची के माता-पिता ने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने, दुआएं करने और हौसला बढ़ाने वाले देशभर के लोगों का दिल से धन्यवाद किया है.पिछले कई दिनों से बच्ची का चंडीगढ़ PGI में इलाज चल रहा था. उसकी हालत को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी, वहीं देशभर से लोग उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे. अब स्वास्थ्य में सुधार और उसके दोबारा भोजन करने की खबर से परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी राहत है.

बच्ची से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में बच्ची के साथ हुई मारपीट मामले में दो शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गई है. जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में दो शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है.

यह भी पढ़ें | स्कूल में थर्ड क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थर और गमले से पीटा, बेहोश होने तक घसीटता रहा, हालत गंभीर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button