

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदी छात्रा.
NDTV
जयपुर:
राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है.यहां पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से एक छात्रा कूद गई है. छात्रा के कूदने से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद यूनिवर्सिटी को फिलहाल बंद कर दिया है. पूर्णिमा यूनिवर्सिटी से छात्रा से कूदने का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में छात्रा छत की छठी मंजिल पर बिल्कुल किनारे बैठी नजर आ रही है.
रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदने वाली छात्रा की पहचान यशस्वी के रूप में हुई है. वो सुबह सेकंड ईयर की स्टूडेंट है. बताया जाता है कि यशस्वी जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली है. शिवदासपुरा थाना की पुलिस मौके पर जांच में जुटी है. घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. ASI दयाराम गुर्जर ने बताया कि छात्रा को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

खबर अपडेट की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





