खबर

दीवाली से पहले सरकार के खजाने में बंपर कमाई, अक्टूबर में GST कलेक्शन 23% उछलकर ₹2.31 लाख करोड़ के पार | GST Collection Jumps 23 Percent in to Over Rs 2.31 Lakh Crore in October 2026 Ahead of Diwali on Strong Domestic Sales Imports



त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.अक्टूबर 2026 में देश का कुल जीएसटी (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 23 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 2.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया है. यह शानदार उछाल मुख्य रूप से मजबूत घरेलू बिक्री और इंपोर्ट से  मिले मजबूत रेवेन्यू के दम पर आया है. रिफंड देने के बाद भी सरकार की झोली में नेट जीएसटी कलेक्शन के तौर पर 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक आए हैं. सरकार की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में घरेलू गतिविधियों के साथ-साथ इंपोर्ट से होने वाली कमाई में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली.

घरेलू बिक्री से GST रेवेन्यू 16% बढ़ा

आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में घरेलू बिक्री से मिलने वाला GST रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. वहीं, इंपोर्ट से मिलने वाला रेवेन्यू 42 फीसदी की बड़ी बढ़त के साथ 72,246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.इस तरह घरेलू बिक्री और इंपोर्ट, दोनों से मिले रेवेन्यू ने अक्टूबर में कुल GST कलेक्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

CGST, SGST और IGST से कितनी हुई कमाई?

अक्टूबर के कुल 2.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के GST कलेक्शन में अलग-अलग टैक्स की भी बड़ी हिस्सेदारी रही. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान सेंट्रल GST (CGST) से 42,935 करोड़ रुपये और स्टेट GST (SGST) से 51,340 करोड़ रुपये मिले.वहीं, इंटीग्रेटेड GST (IGST) का कलेक्शन 1.37 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा.

GST रिफंड भी 6.5% बढ़ा

अक्टूबर में GST रिफंड में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान कुल GST रिफंड 6.5 फीसदी बढ़कर 27,934 करोड़ रुपये रहा.रिफंड को घटाने के बाद अक्टूबर का नेट GST कलेक्शन 26 फीसदी बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. यानी रिफंड के बाद भी सरकार के पास GST से मिलने वाला रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा रहा.

अप्रैल से अक्टूबर तक GST कलेक्शन 14.77 लाख करोड़ के पार

चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान भी GST कलेक्शन में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. इन सात महीनों में ग्रॉस GST कलेक्शन 13.2 फीसदी बढ़कर 14.77 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया.वहीं, अप्रैल-अक्टूबर के दौरान नेट GST कलेक्शन 13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 12.69 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा.

यह भी पढ़ें | Gold-Silver Crash: दीवाली से पहले चांदी ₹2.41 लाख सस्ती हुई, सोना रिकॉर्ड हाई से ₹42,000 टूटा, जानें ताजा भाव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button