मध्य प्रदेश

सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट


भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के दृष्टिगत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से विभागीय सहयोग के लिये आग्रह किया. 

केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता तथा जल प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग के लिये आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि उज्जैन में आगामी 2028 में होने वाले सिंहस्थ को भव्य और दिव्य बनाने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हरसंभव सहयोग करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘मां का जाना खालीपन छोड़ गया’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button