मध्य प्रदेश

‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों’, राहुल पर बरसे CM मोहन


इंदौर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे राजनीतिक हमले किए. मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की कार्यशैली और बयानों पर सवाल उठाते हुए उनकी तुलना पाकिस्तान से आकर राजनीति करने वाले व्यक्ति से कर दी.

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, किसानों को मिल रही सम्मान निधि और लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित की रक्षा का संकल्प भी दिलाया.

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘मां का जाना खालीपन छोड़ गया’

‘संवेदनशील मुद्दों पर राहुल गांधी खड़े करते हैं सवाल’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सेना और देश से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर उनके बयान कई सवाल खड़े करते हैं. मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर भारत में राजनीति कर रहे हों. उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और संस्थाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप भी लगाया.

PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया देख रही भारत की ताकत- मोहन यादव

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत की ताकत और विकास को पूरी दुनिया देख रही है. इसके बावजूद विपक्ष को देश की उपलब्धियां नजर नहीं आतीं. उन्होंने किसान सम्मान निधि का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब केंद्र सरकार सीधे किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंचा रही है. वहीं, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है.

सीएम यादव ने कांग्रेस के शासनकाल पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने बालाघाट में हुई नक्सली घटनाओं और जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए. भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी कीचड़ उछाला जाए, कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता.

कार्यक्रम में शामिल लोगों का सीएम यादव ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रा में शामिल संतों, युवाओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया. संबोधन के अंतिम चरण में उन्होंने मौजूद लोगों को लोकतंत्र और संविधान की गरिमा बनाए रखने, कानून के शासन का सम्मान करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करने और देश में अराजकता फैलाने के प्रयासों का विरोध करने की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के संकल्प के साथ किया.

सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button