खबर

‘वाइफ मुझे देखकर व्रत नहीं खोल रही’, करवा चौथ पर दिल्ली पुलिस को मिली अजीब शिकायत | karwa chauth delhi man calls police wife dispute refuses to break fast husband seeks help Nihal Vihar PCR call


'वाइफ मुझे देखकर व्रत नहीं खोल रही', करवा चौथ पर दिल्ली पुलिस को मिली अजीब शिकायत

एक साल बाद घर लौटा पति, पत्नी को देखकर पुलिस बुलानी पड़ गई

NDT

नई दिल्ली:

करवा चौथ के मौके पर जहां ज्यादातर लोग त्योहार के उत्सव में डूबे थे, वहीं दिल्ली पुलिस को एक ऐसी कॉल मिली जिसने सभी को चौंका दिया. आउटर डिस्ट्रिक्ट के निहाल विहार थाने में दर्ज पीसीआर कॉल में एक व्यक्ति ने शिकायत की कि वह करीब एक साल बाद घर लौटा है, लेकिन उसकी पत्नी उसका इंतजार करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद है और उसका व्रत भी नहीं खोल रही. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर टीम भेजी.

पीसीआर कॉल में कही यह बात

NDTV के पास थाने की जनरल डायरी (GD) की कॉपी है.इस रिपोर्ट में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह काफी समय बाद अपने घर पहुंचा है. उसका आरोप था कि घर पहुंचने पर उसे ऐसा लगा कि उसकी पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति को बुला रखा है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करवा चौथ के दिन भी पत्नी उसका चेहरा देखकर व्रत खोलने को तैयार नहीं है. इसके बाद उसने पुलिस सहायता की मांग की.

पुलिस की डायरी

पुलिस की डायरी
Photo Credit: NDTV

निहाल विहार थाने में दर्ज पीसीआर कॉल

ये मामला दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कॉल मिलने के बाद सूचना संबंधित पुलिस अधिकारी को सौंप दी गई और आवश्यक कार्रवाई के लिए टीम को मौके पर भेजा गया. जनरल डायरी में दर्ज एंट्री के मुताबिक शिकायत को पीसीआर कॉल के रूप में दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें : पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा थाने; बोला-पूजा नहीं की तो दे दूंगा तलाक




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button