खबर

बॉयफ्रेंड संग घर से भागी बेटी तो सदमे में मां की मौत, पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान और तेरहवीं | up father pind daan of alive daughter after runs away with boyfriend mother death in trauma kaushambi


लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पिता ने अपनी ही जिंदा बेटी का तेहरवीं और पिंडदान कर दिया. दरअसल बेटी लव-अफेयर के चलते घर से भाग गई थी. सदमे की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई. इस बात से पिता बहुत ज्यादा सदमे में थे. पत्नी की मौत का जिम्मेदार वह बेटी के उठाए कदम को मान रहे थे. इसीलिए उन्होंने मृत पत्नी के साथ ही जिंदा बेटी से सभी रिश्ते तोड़ उसका पिंडदान कर तेरहवीं कर दीं.

उनकी बेटी एक दिन घर से कॉलेज के लिए निकली और वापस ही नहीं लौटी. लड़की को किसी से इश्क था. वह उसके साथ भाग गई. जिस पिता ने इकलौती बेटी को लाड़-प्यार से पालकर बड़ा किया, उसके इस कदम से पत्नी की मौत हो जाने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे. पिता इतना ज्यादा आहत थे कि उन्होंने अपनी जिंदा बेटी को मृत मानकर उसका पिंडदान कर दिया.

पिता ने किया जिंदा बेटी का पिंडदान

ये घटना कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र की है. लड़की के पिता उसकी मां की मौत से पहले से ही बहुत आहत और अकेला महसूस कर रहे थे. बेटी के घर छोड़ने से वह एकदम टूट गए, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया. पिता ने सिर्फ बेटी का पिंडदान ही नहीं किया, बल्कि उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से भी बेदखल करने का फैसला लिया है. मूरतगंज पल्हाना रोड के रहने वाले राजू गुप्ता की  इकलौती बेटी ज्योति 15 अक्टूबर को कॉलेज गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी.

Latest and Breaking News on NDTV

कॉलेज के बहाने प्रेमी संग भागी बेटी

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह धन्नी गांव निवासी अपने प्रेमी अमरदीप रैदास के साथ भाग गई है. बेटी के इस कदम से परिवार को गहरा सदमा लगा. बेटी के घर छोड़ने का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी मौत हो गई. परिवार के लिए ये बहुत बड़ा सदमा था. एक तरफ बेटी के घर छोड़ने का दर्द और दूसरी तरफ पत्नी को हमेशा के लिए खो देने के गम ने राजू गुप्ता को बुरी तरह तोड़ दिया. उन्होंने अपनी मृत पत्नी के साथ जिंदा बेटी का भी पिंडदान कर दिया. साथ ही उसकी तेरहवीं भी कर दी.

मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई बेटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मां की मौत की खबर मिलने के बाद भी बेटी ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया. पुलिस उससे और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है. बालिग होने की वजह से पुलिस ने उसे बयान दर्ज होने के बाद उसके प्रेमी के साथ जाने दिया. वहीं पिता का कहना है कि बेटी के प्रेम प्रसंग के सदमे की वजह से उनकी पत्नी की मौत हुई, जिसका दर्द वह कभी नहीं भूल पाएंगे.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-बहन ने लव मैरिज कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाराज भाई ने दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, झाड़ी में फेंका शव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button