खबर

Sai Pallavi on Ravana: रावण पर बयान देकर घिरीं साई पल्लवी, रामायणम् के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा? | sai pallavi said ravana is not at bad at ramayanam world premiere event netizens troll her ranbir kapoor



नई दिल्ली:

साई पल्वली और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् को रिलीज होने में कुछ ही दिन का समय बचा है. रिलीज से पहले से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की कास्टिंग से लेकर के इसके VFX, एक्टर्स के बयान और इसके संगीत को लेकर के सोशल मीडिया पर हर जगह इसी के चर्चे हैं. बता दें कि हाल ही में फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जिसके बाद से साई पल्लवी लोगों के निशाने पर हैं. ये पहली बार नहीं है, इसके पहले साई पल्लवी को बतौर सीता देखने पर कई लोगों ने उनको पसंद किया, तो कई लोगों ने सवला उठाए. अब हाल ही में रामायणम् के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान साई ने रावण के व्यक्तित्व को लेकर बात की. जिसके बाद से वो एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं. 

साई पल्लवी ने की रावण की तारीफ 

बता दें कि वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान साई पल्लवी ने रावण को पूरी तरह से बुरा इंसान नहीं बताया. उनका ये स्टेंटमेंट आने के बाद इंटरनेट पर कई लोगों ने सवाल उठाए. इवेंट में साई ने भारतीय संस्कृति और फिल्म को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि, कोई भी भारतीय संस्कृति और महाकाव्यों को समझना चाहता है तो, उनके लिए ये फिल्म एक अच्छा सोर्स हो सकती हैं. उन्होंने आगे कहा, लोगों को अपने अंदर की अच्छाइयों और बुराइयों को पहचानना चाहिए. खुद को बेहतर बनाना चाहिए. क्योंकि रावण भी पूरी तरह बुरा नहीं था. ये बेहद जरूरी है कि हम अपने भीतर के रावण को पहचाने और समय के साथ खुद को बदलने पर काम करें.  

यह भी पढ़ें | Sai Pallavi-Ranbir Kapoor: करवा चौथ पर राम-सीता की प्रेम कहानी, ‘रामायणम्’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ हुआ रिलीज

साई पल्लवी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, लोगों के रिएक्शन इस पर आने लगे. किसी ने कहा कि आखिर कोई सीता का हरण करने वाले की तारीफ कैसे कर सकता है? तो वहीं कई लोग उनके पक्ष में भी सामने आए कि रावण शिव का भक्त था. एक शख्स ने लिखा कि, कई लोग रावण को जलाते हैं, तो कई जगहों पर उसकी पूजा होती है. इस तरह में ऐसी बातों पर बिना वजह के मुद्दे बनाना बेकार है. 

करवा चौथ पर गाना हुआ रिलीज

बता दें कि करना चौथ के खास मौके पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज हो गया है. ए. आर. रहमान के संगीत और डॉ. कुमार विश्वास के लिखे इस गाने में राम-सीता की प्रेम कहानी और उनकी शादी के खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिलती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button