

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मेंस परीक्षा का परिणाम आ चुका है. 27 फरवरी 2026 को आयोजित मेंस प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 609 उम्मीदवार शामिल हुए थे. आयोग की चयन सूची में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को जगह मिली है. परीक्षा में संतोष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. सरिता कुमारी दूसरे और राहुल राज कुमार तीसरे स्थान पर रहे.
आयोग की ओर से जारी कटऑफ के अनुसार सामान्य श्रेणी में 115 अंक, EWS में 108, SC में 102, ST में 104, EBC और BC में 113-113 अंक कटऑफ रहे. वहीं, सामान्य (महिला) का कटऑफ 105, EWS (महिला) का 103, SC (महिला) का 91 और BC (महिला) का 103 अंक रहा. BCL का कटऑफ 103, दिव्यांग (DD) का 87, दिव्यांग (MD) का 85 और पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती का 100 अंक दर्ज किया गया.
श्रेणीवार उम्मीदवारों का चयन
चयन सूची के अनुसार, अनरिजर्व्ड श्रेणी से 16 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिनमें 10 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. EWS से 4, SC से 9, ST से 1, EBC से 1, BC से 9 और BCL से 1 उम्मीदवार चयनित हुए. इस तरह उपलब्ध श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार कुल 41 उम्मीदवारों का चयन हुआ है.
EWS श्रेणी के एक उम्मीदवार की नियुक्ति पर कानूनी शर्त
आयोग के अनुसार, EWS श्रेणी में क्रम संख्या 2 पर दर्ज Roll No. 817089 के उम्मीदवार रिशु कुमार आपराधिक कांड संख्या 995/2019 में अभियुक्त हैं. मामला अपर सत्र न्यायालय-तृतीय, मुजफ्फरपुर में सेशन ट्रायल नंबर. 153/2025 के रूप में विचाराधीन है. उनकी नियुक्ति न्यायालय में लंबित मामले के अंतिम फैसले से प्रभावित होगी.
ये भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों को शांत रखने के लिए सऊदी अरब का बड़ा ऑफर, ईरान बना मध्यस्थ, 8000 करोड़ रुपये में आएगी शांति?





