खबर

घर पर 400 ग्राम फ्रेश पनीर बनाने के लिए कितना दूध चाहिए? इस ट्रिक से बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी | Homemade Fresh Paneer Recipe Video | Ghar Par Paneer Kaise Banaye | how much milk to make 400g paneer


घर पर 400 ग्राम फ्रेश पनीर बनाने के लिए कितना दूध चाहिए? इस ट्रिक से बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

घर पर पनीर कैसे बनाये?

NDTV

पनीर खाना किसे पसंद नहीं है? यह भारतीय रसोई का एक ऐसा अहम हिस्सा है जिसके बिना कोई भी खास मौका या मेहमाननवाजी अधूरी सी लगती है. प्रोटीन से भरपूर पनीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है, लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले मिलावटी और पैक्ड पनीर को देखकर अक्सर सेहत की चिंता सताने लगती है. ऐसे में मन में यही सवाल आता है कि क्यों न बाजार की मिलावट से दूर, पूरी तरह शुद्ध और मक्खन जैसा मुलायम पनीर घर पर ही तैयार किया जाए?

हाल ही में @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर घर पर स्वादिष्ट और सॉफ्ट पनीर बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.

देखें वीडियो…

सामग्री:

  • फुल क्रीम दूध (2 लीटर)
  • नींबू का रस (4 बड़े चम्मच)
  • पानी (लगभग 6 टेबलस्पून)
  • आइस क्यूब्स
  • सूती कपड़ा

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले बर्तन को पानी से गीला कर लें ताकि दूध तली में न चिपके.
  2. अब 2 लीटर दूध डालकर उबाल आने दें.
  3. उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और दूध को 2 मिनट के लिए हल्का ठंडा होने दें.
  4. अब तैयार किया हुआ नींबू और पानी का घोल एक-एक चम्मच करके डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें.
  5. जब दूध फट जाए और हरा पानी अलग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें.
  6. कुकिंग प्रोसेस रोकने और पनीर को सॉफ्ट रखने के लिए इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े मिला दें.
  7. एक गीले सूती कपड़े में फटे हुए दूध को छान लें और पानी निचोड़ लें.
  8. पनीर को कपड़े में बांधकर 15 मिनट रखें.
  9. इसके बाद इसके ऊपर कोई हल्का भारी वजन रखकर 30 से 35 मिनट के लिए सेट होने छोड़ दें.
  10. 2 लीटर दूध से आपका लगभग 400 ग्राम एकदम ताजा, स्पॉन्जी और शुद्ध पनीर तैयार है.

इसे भी पढ़ें: Heal With Food: बदलते मौसम में शुरू हो गया है जोड़ों का दर्द? खाना शुरू कर दें ये




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button