खबर

सबसे ताकतवर ड्राई फ्रूट कौन सा है? | Most Powerful and Protein-Rich Dry Fruits | sabse takatvar dry fruit kaun sa hai



जब भी हम सेहतमंद रहने की बात करते हैं, तो ड्राई फ्रूट्स का नाम सबसे पहले आता है. घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा सुबह-सुबह बादाम खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतने सारे ड्राई फ्रूट्स में से आखिर सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा है? कोई कहता है बादाम बेस्ट है, तो कोई काजू और किशमिश की तारीफ करता है. 

चलिए जानते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा फायदेमंद है. 

अखरोट का क्या काम है?

अखरोट को सबसे ज्यादा पोषक तत्वों वाला ड्राई फ्रूट माना जाता है. अखरोट दिखने में हमारे दिमाग जैसा लगता है और यह दिमाग के लिए सच में बहुत फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत के साथ याददाश्त को भी तेज बनाता है. रोजाना 2 से 3 अखरोट खाने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है और थकान कम लगती है.

बादाम क्या करता है?

बादाम का कोई मुकाबला नहींताकत और रोजाना की एनर्जी के मामले में बादाम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसमें विटामिन-ई, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है. यह त्वचा को चमकदार बनाता है और शरीर को दिनभर काम करने की ऊर्जा देता है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी के लिए बादाम बहुत गुणकारी माना गया है.

कौन सा ड्राई फ्रूट चुनना चाहिए?

एक ही ड्राई फ्रूट सबके लिए बेस्ट नहीं है, अपनी जरूरत देखकर चुनें, 

  1. दिमाग तेज करने और दिल के लिए अखरोट सबसे आगे है.
  2. तुरंत एनर्जी के लिए खजूर और किशमिश बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि इनमें नेचुरल शुगर होती है.
  3. वजन कंट्रोल और भूख कम करने के लिए बादाम और पिस्ता सबसे ज्यादा मददगार हैं.

डाइट में कैसे शामिल करें?

किसी भी चीज का फायदा तभी मिलता है जब उसे सही तरीके से खाया जाए. ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना सबसे अच्छा माना जाता है, इससे ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर को पूरा पोषण मिलता है. ध्यान रहे, ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है और पेट खराब भी हो सकता है, इसलिए दिन में एक मुट्ठी ही खाएं.

इसे भी पढ़ें: रसोई से बदबू आए तो क्या करें? ये देसी जुगाड़ मिनटों में दूर करेगा किचन की बदबू




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button